5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूट परमिट के अनुसार नहीं, रोडवेज के मार्ग पर दौड़ाते हैं लोक परिवहन की बसें

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
lok parivahan buses run on roadways,not according to root permit

lok parivahan buses run on roadways,not according to root permit

रूट परमिट के अनुसार नहीं, रोडवेज के मार्ग पर दौड़ाते हैं लोक परिवहन की बसें

-फिर हुआ विवाद, आपस में उलझे कार्मिक

प्रशासन व परिवहन विभाग की अनदेखी, नहीं हो रही रूट की पालना


बाड़मेर से चलने वाली लोक परिवहन व रोडवेज बसों के बीच रूट को लेकर बार-बार विवाद होने के बाद भी परिवहन विभाग व प्रशासन ने आंखें मंूद रखी है। विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट तक हो चुकी है। रोडवेज की ओर से जिला प्रशासन व परिवहन विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सोमवार को फिर बीएनसी चौराहे पर रूट को लेकर रोडवेज व लोक परिवहन कार्मिकों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उप निरीक्षक लूणाराम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत करवाया।

बिना रूट के संचालित हो रही बसें
लोक परिवहन बसों के लिए सिणधरी रोड से चवा, सिणधरी होते हुए जोधपुर के लिए रूट का निर्धारण किया गया है। जबकि कई बार बसंे बीएनसी चौराहे से रवाना होकर उत्तरलाई, कवास मार्ग से संचालित हो रही है तो कुछ बसें चवा से होते हुए बायतु, पचपदरा होकर जा रही है। ऐसे में रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पूर्व में हो चुकी मारपीट
पूर्व में सिणधरी चौराहे के पास रोडवेज की बुकिंग के पास से लोक परिवहन के संचालित होने के कारण रोडवेजकर्मी व लोक परिवहन चालक उलझ गए। ऐसे में लोक परिवहन कर्मी ने रोडवेज चालक पर लोहे के सरिए से वार किया था।

स्टैंड तय नहीं होने से परेशानी

नियमों के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड के 200 मीटर दायरे में निजी व लोक परिवहन बसों के संचालन पर रोक है। ऐसे में परिवहन विभाग की ओर से स्टैंड तय नहीं होने के कारण इनका विवाद लम्बे समय से चल रहा है।

कई बार शिकायत की

लोक परिवहन बिना रूट के संचालित हो रही है। इसके लिए जिला प्रशासन व परिवहन विभाग को कई बार शिकायत की समाधान नहीं हुआ। फिर से जिला कलक्टर को पत्र लिखकर अवगत करवाएंगे।
यशवंत सिंघारिया, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर आगार

बैठक में तय करेंगे

18 जनवरी को यातायात समिति की बैठक में लोक परिवहन बसों के ठहराव को लेकर स्टैंड तय किए जाएंगे। बिना रूट संचालित होने पर सीज की कार्रवाई की जाएगी।
टीआर पूनड़, जिला परिहवन अधिकारी बाड़मेर