9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव: बाड़मेर में दो पक्षों के बीच विवाद, एक जने के सिर पर आई चोट, जानें अपडेट्स

बाड़मेर क्षेत्र में मतदान को लेकर सोमवार सुबह से उत्साह बना हुआ है। अब तक पूरे प्रदेश में सबसे आगे वोटिंग में बाड़मेर में हुई है।
2 min read
Google source verification
barmer

बाड़मेर। बाड़मेर क्षेत्र में मतदान को लेकर सोमवार सुबह से उत्साह बना हुआ है। अब तक पूरे प्रदेश में सबसे आगे वोटिंग बाड़मेर में हुई है। दोपहर एक बजे तक 51.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच जिले के दो पक्षों में विवाद व ईवीएम तोड़े जाने को लेकर खबरें आई है। चौहटन के अरटा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के समर्थकों के साथ कि मारपीट कर दी। एक व्यक्ति के सिर में चोट आई हैं। गाड़ियों के शीशे तोड़ने की आ रही खबर है। सूचना मिलने पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा गया है। सेडवा नायब तहसीलदार राकेश पन्नू भी मौके पर पहुंच गए है। इसके बाद लोगों समझाइश कर मामला शांत करवाया और रुके मतदान को पुनः शुरू शुरु करवाया।

वहीं हरसाणी गांव के बूथ पर EVM तोड़ने की घटना का जिला कलेक्टर ने किया खण्डन। कलेक्टर ने कहा कि BU खराब हुई थी। उसको तत्काल बदल कर मतदान चल रहा है। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया। गुड़ामालानी में 9 जगह वीवीपेट मशीनें बदली गई। मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होने के कुछ समय बाद वीवीपेट मशीन में तकनीकी खराबी आने पर तुरंत नई मशीन उपलब्ध करवाई गई। मतदान ज्यादा प्रभावित नहीं।

तापमान बढऩे के साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। मतदाताओं में दिव्यांग, महिलाएं और बुजुर्ग भी पीछे नहीं है। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने बालोतरा के गांधीपुरा बूथ से मतदान किया। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने वार्ड संख्या में एक मतदान कर लिया है। इसी तरह सिवाना विधायक हमीरसिंह ने सिवाना में मतदान किया है।

दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

जैसलमेर: 52.31 प्रतिशत
शिव: 55.63 प्रतिशत
बाड़मेर: 50.93 प्रतिशत
बायतु: 55.51 प्रतिशत
पचपदरा: 50.17 प्रतिशत
सिवाना: 45.30 प्रतिशत
गुड़ामालानी: 55.99 प्रतिशत
चौहटन: 49.96 प्रतिशत


मतदाताओं पर एक नजर

कुल मतदाता 19 लाख 39 हजार 19
पुरुष: 10 लाख 31 हजार 184
महिला: 9 लाख 7 हजार 922
ट्रांसजेंडर: 13

बाड़मेर जिला मतदाता: 17 लाख 7 हजार 32

पुरुष: 9 लाख 6 हजार 887
महिला:8 लाख 141
ट्रांसजेंडर: 4

जैसलमेर में मतदाता: 2 लाख 31 हजार 987

पुरुष: 1 लाख 24 हजार 297
महिला: 1 लाख 7 हजार 681
ट्रांसजेंडर: 9

प्रशासन पुलिस की यह व्यवस्था
- 247 सेक्टर ऑफिसर
- 5200 पुलिस जवान
- 11 कंपनी में होंगे 850 हथियारबंद जवान
- 247 मोबाइल टीम
- 3-3 क्यूआरटी व फ्लाइंग स्क्वाड टीम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में
- 21 पुलिस सुपरवाइजर अधिकारी

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग