4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव तय करेगा देश का भविष्य

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Lok Sabha elections will decide the country's future

Lok Sabha elections will decide the country's future

भाजपा की बाड़मेर-जैसलमेर प्रवास बैठक
लोकसभा चुनाव तय करेगा देश का भविष्य

बालोतरा . शहर में खेड़ रोड स्थित लघु उद्योग मंडल भवन में रविवार को बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र की प्रवास बैठक हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव- 2019 देश का आगामी भविष्य तय करेगा।
जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है, उसे जारी रखने के लिए भाजपा को विजयी दिलानी होगी। केन्द्र सरकार के इस कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, जो एक बहुत बड़ी बात है। जिन लोगों पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं वे ही महागठबंधन के रूप में मोदी के सामने चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। हमें देश को बचाने के लिए उन्हें खदेडऩा होगा। पूरे देश में लोगों ने मोदी के नेतृत्व में पुन: एक बार भाजपा की सरकार बनाने का मानस बना रखा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 3 भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ देश हित में कार्य में जुट जाएं। केन्द्र सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को आम जन तक पहुंचाएं। बैठक में सांसद सोनाराम, पूर्वमंत्री अमराराम, पूर्व विधायक कैलाश चौधरी, लादूराम विश्नोई, सांगसिंह भाटी, छोटूसिंह भाटी, जालमसिंह रावलोत, कानसिंह कोटड़ी, शिव भाजपा प्रत्याशी खुमाणसिंह सोढ़ा, जोगराजसिंह राजपुरोहित, विस्तारक संभाग प्रभारी श्रवण राव, संयोजक आदूराम मेघवाल, सहसंयोजक बाबूसिंह राजगुरु, जिला महामंत्री बालाराम, उम्मेद इणकिया, लोकसभा विस्तारक मदन सिंह राजपुरोहित समेत कई जनों ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने स्वागत किया। जैसलमेर जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने आभार ज्ञापित किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग