6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक-युवती ने एक ही फंदे से लटक कर दी जान

बाड़मेर के सिणधरी क्षेत्र के बालोतरा रोड की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
युवक-युवती ने एक ही फंदे से लटक कर दी जान

युवक-युवती ने एक ही फंदे से लटक कर दी जान

आत्महत्या का दौर बाड़मेर जिले में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में सामूहिक आत्महत्या का सिलसिला लगातार सामने आ रहा है। कुछ मामलों में मां अपने मासूमों को लेकर टांके में कूद कर जीवनलीला समाप्त कर रही है। वहीं प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती अपनी जान दे रहे है। कुछ दिनों पहले बालोतरा क्षेत्र में एक युवक-युवती ने रेल से कटकर जान दे दी थी। अब सोमवार रात की घटना में आसपास घरों में रहने वाले युवक-युवती ने एक ही फंदे से झूलकर ईहलीला समाप्त कर ली। र्
बाड़मेर के सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के बालोतरा रोड सिणधरी चौसिरा में सोमवार रात एक युवक-युवती ने एक छपरे के अंदर एक ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों शव फंदे से उतार कर राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवाए।
पुलिस के अनुसार सिणधरी चौसिरा निवासी माशिनाथ जोगी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोमवार को वह, पत्नी व लड़कियों के साथ डंडाली गया हुआ था। पीछे उसके दोनों लड़के धन्नानाथ और विरमनाथ ही घर पर थे। मंगलवार को उसके घर के पास रह रहे उम्मेदनाथ ने सुबह फोन कर बताया कि विरमनाथ ने तारूनाथ की लड़की रेशकी के साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार युवक के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र विरमनाथ (20) टैक्सी चलाता है, उसका घर तारूनाथ के घर के पास आया हुआ है। उसके पुत्र विरमनाथ और रेशकी (20) में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका पुत्र रात को टैक्सी लेकर घर आया दोनों ने मिल कर आत्महत्या की है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर व मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किए।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग