5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शव व्यापारी के बंद घर के आगे रख प्रदर्शन

- लूनाड़ा के युवक की महाराष्ट्र में संदिग्ध स्थितियों में मौत- परिजन का आरोप-आत्महत्या के लिए युवक को उकसाया
2 min read
Google source verification
Lunara youth died in dubious situations in Maharashtra

Lunara youth died in dubious situations in Maharashtra

- लूनाड़ा के युवक की महाराष्ट्र में संदिग्ध स्थितियों में मौत - परिजन का आरोप-आत्महत्या के लिए युवक को उकसाया

बाटाडू . बाटाडू क्षेत्र के लूनाड़ा गांव के एक युवक की महाराष्ट्र में संदिग्ध स्थितियों में मृत्यु के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन ने एक व्यापारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शव को उसके बंद मकान के आगे रख विरोध जताया। बायतु तहसीलदार और पुलिस जाब्ता गांव पहुंचा पर परिजन ने शव नहीं उठाया है।

जानकारी के अनुसार नरपतराम (22) पुत्र सिद्दाराम जाट ने 25 जुलाई की रात को पुलिस थाना कासार वडवली महाराष्ट्र में आत्महत्या कर ली।

युवक वहां कपड़े के व्यापारी के साथ कार्य करता था जो इसी गांव का है। शव को गांव लाने के बाद परिजन ने व्यापारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शव उसके गांव स्थित बंद मकान के सामने रख दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी मिलने पर बायतु तहसीलदार ममता लहुआ एवं पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा है। मामले को लेकर समझाइश की गई लेकिन परिजन नहीं माने हैं।

और इधर...

खेताराम हत्या मामले में आरोपी युवतियों को भेजा जेल

- आरोपियों की करवाई मौका तस्दीक, वारदात में प्रयुक्त लाठी व रस्सी बरामद

बाड़मेर. रामसर थाना क्षेत्र के मेकरनवाला गांव में दलित युवक खेताराम की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो महिला आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

चौहटन पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्रकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो महिला आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस मुख्य आरोपी के साथ वारदात स्थल पहुंची।

जहां आरोपियों की मौका तस्दीक करवाई गई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाठियां व कपड़े की रस्सी बरामद की। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।