5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक सप्ताह से मोटर खराब, पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

ग्राम पंचायत चिडि़या के राजस्व गांव केराला में सप्ताह से ओपनवैल की मोटर खराब
less than 1 minute read
Google source verification
Machine worse than a week, water crisis, villagers protest

Machine worse than a week, water crisis, villagers protest

गिड़ा. ग्राम पंचायत चिडि़या के राजस्व गांव केराला में सप्ताह से ओपनवैल की मोटर खराब होने से पशुपालकों सहित आमजन को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

इस पर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष देवाराम मूंढ ने बताया कि ग्रामीणों ने गुरुवार को ओपनवैल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नई मोटर लगाकर पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार को उपखण्ड कार्यालय बायतु के आगे धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान करनाराम गोदारा, नरायणसिंह, विक्रमसिंह, नरपतसिंह, कलाराम, देवाराम सैन मौजूद रहे।

ये भी पढ़े...

108 एम्बुलेंस सेवा खुद बीमार?

धोरीमन्ना. एम्बुलेंस सेवा 108 को चिकित्सा विभाग एवं राज्य सरकार मरीज एवं गंभीर दुर्घटनाग्रस्त घायलों के लिए जीवनदायनी बता रहें हैं, लेकिन यह जीवनदायनी सेवा खुद बीमार है। धोरीमन्ना को आवंटित 108 एंम्बुलेस में पिछले लंबे समय से जीवन रक्षक उपकरणों का टोटा है। ऐसे में गंभीर घायल मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचने से पूर्व मौके पर प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल रहा है।

सेड़वा से कच्छ के लिए पैदल जत्था रवाना

सेड़वा. सेड़वा से गुरुवार को हजरत हाजी पीर की दरगाह कच्छ की जियारत के लिए पैदल जत्था रवाना हुआ। इसको स्थानीय जामा मस्जिद से मौलाना सैय्यद भाखरशाह सलारिया, सरपंच शेर खान, लाल खान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर मौलाना ने कहा कि हाजी पीर ने भाईचारा एवं इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। वहां जाकर जिले, प्रदेश व मुल्क की खुशहाली की दुआ करना। सालारिया सरपंच शेरखान ने कहा कि हाजी पीर का भाइचारे का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलें। जत्थे में सौ जने शामिल हैं।