6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAJASTHAN ELECTION 2018-सभी करें वोट, लोकतंत्र को बनाएं मजबूत

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Make all votes, strengthen democracy

Make all votes, strengthen democracy

सभी करें वोट, लोकतंत्र को बनाएं मजबूत
बाड़मेर . जिले में युवाओं के साथ महिलाएं भी अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं। राजस्थान पत्रिका के मेरा वोट, मेरा संकल्प के तहत महिलाओं ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा व समानता के अधिकार मिलने चाहिएं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काम करने वाला प्रत्याशी होना चाहिए।
आपराधिक प्रवृत्ति का प्रत्याशी नहीं हो
&विधानसभा चुनाव में मतदाता इस बात का ध्यान रखें की प्रत्याशी अपराधी प्रवृत्ति का नहीं हो। साफ और स्वच्छ छवि का नेता होना चाहिए।
चूनी कड़वासरा
जाति-धर्म से ऊपर निष्पक्ष हो उम्मीदवार
&चुनाव में भाग लेने वाला प्रत्याशी जाति- धर्म से ऊपर उठा होना चाहिए। क्षेत्र के आमजन से जुड़ा व निष्पक्ष छवि का उम्मीदवार होना चाहिए।
जाति-धर्म से ऊपर निष्पक्ष हो उम्मीदवार
धनेश्वरी
विकास की हो सोच
&प्रत्याशी सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के बारे में सोचने वाला होना चाहिए। सभी वर्गों का ध्यान भी रखे।
हेमलता
जन सेवा हो भावना
&प्रत्याशी का मुख्य ध्येय जनसेवा होना चाहिए। चहुंमुखी विकास की सोचने वाला प्रत्याशी ही चुनना होगा।
केसर
शिक्षा की हो व्यवस्था
&बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे बालिकाओं को शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़े।
लीला
महिला सुरक्षा जरूरी
&महिला सुरक्षा को लेकर काम होना चाहिए। चुनाव में महिला सुरक्षा का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है।
मोहिनी
सभी का हो विकास
&पिछड़े क्षेत्र के लोगों के विकास के बारे में सोचने वाले प्रत्याशी होना चाहिए। जिससे सभी का विकास हो।
हस्ती चौधरी
कच्ची बस्ती का विकास
&विधानसभा क्षेत्र में कई लोग कच्ची बस्तियों में रहते हैं। ऐसे क्षेत्रों का सम्पूर्ण विकास होना चाहिए।
गीता