
suicide in barmer
बाड़मेर
जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के उमरलाई गांव स्थित एक ढाणी में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता दो मासूम बच्चों के साथ पानी से भरे टांके में कूद गई। टांके में डूबने से मां सहित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
कल्याणपुर थानाधिकारी महेशकुमार ढाका ने बताया कि उमरलाई गांव स्थित एक ढाणी में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि विवाहिता रेखा (25) पत्नी गोविंदसिंह ने मासूम रोहितसिंह (05) व छेलूसिंह (03) के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शव टांके से बाहर निकलवाकर कल्याणपुर अस्पताल पहुंचाया। मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कारणों का नहीं खुलासा?
पुलिस ने तीनों मृतकों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। विवाहिता की शादी छह साल पहले हुई थी।
लगातार सामूहिक आत्महत्याएं
बाड़मेर जिले में मां अपने मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या करने के मामले कई सामने आए है। तीन पहले चौहटन थाना क्षेत्र में एक मामा-भांजी ने पेड़ से लटक कर सामूहिक आत्महत्या कर दी। इससे पहले भी लगातार सामूहिक आत्महत्या के प्रकरण सामने आते रहते है।
Updated on:
21 May 2021 06:16 pm
Published on:
21 May 2021 06:16 pm
