4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : एकल नारी शक्ति संगठन ने निकाला मार्च, अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

एकल नारी शक्ति संगठन की ओर से मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत महिला मार्च निकाला
less than 1 minute read
Google source verification
Memorandum submitted by single women power organization

Memorandum submitted by single women power organization

बाड़मेर. एकल नारी शक्ति संगठन की ओर से मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत महिला मार्च निकाला, एकल नारी शक्ति संगठन की महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर शहर के महावीर पार्क में संगठन की अध्यक्षा पप्पू देवी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया।

जहां संगठन से जुड़ी महिलाओं ने बिजली, पानी, पेंशन, राशन सामग्री समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद महिलाओं ने अपनी समस्याओं को बाड़मेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बिजली-पानी कनेक्शन दिलवाने, पेंशन व राशन सामग्री में आ रही दिक्कतों का निराकरण करवाने की मांग की।

ज्ञापन के दौरान संगठन की अध्यक्षा पप्पू देवी, शोभा गौड़ समेत महाबार, गेंहूँ व जिले के आसपास के क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही।

ये भी पढ़े...

पुलिस ने दो बाल श्रमिक मुक्त करवाए

- कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
बाड़मेर. कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर की दो होटल पर दो बाल श्रमिक को मुक्त करवाया। थाना प्रभारी जब्बरसिंह चारण ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शहर की दो होटल पर दो बाल श्रमिक को मुक्त करवाया।

इसके बाद इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस ने होटल मालिक मूलाराम पुत्र चोलाराम व रिजूमल पुत्र पूनमाराम के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि होटल संचालक नाबालिग लड़को से 18 घंटे काम करवाते है, उनकी एवज में 3 हजार रुपए देते है। पुलिस लगातार बाल श्रम को लेकर सख्ती से कार्यवाई करेगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग