
Mera booth mera gaurav program from Congress in Dhora Kumplia
बायतु/गिड़ा .ग्राम पंचायत कुम्पलिया के जरखेश्वर धोरा कुम्पलिया में कांग्रेस की ओर से मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम हुआ। इसमें कांग्रेस सेवा दल के जिला संगठक नरसिंगराम मेघवाल के नेतृत्व में सेवा दल कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी विवेक बंशल ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे वादों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। अब कार्यकर्ता अपने बूथ को गौरव मानते हुए मजबूती से पकड़ बनानी होगी। बूथ मैनेजमेंट के गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना होगा। कार्यकर्ता अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं से संपर्क जोड़ें। एआईसी सचिव सांसद हरिश चौधरी ने कहा कि भाजपा के चार साल के से आमजन त्रस्त है। पूर्व जिला प्रमुख मदन कौर, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी, पटौदी प्रधान रशीदा बानो, बायतु पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी, पीसीसी सदस्य रोशन अली छीपा, पूर्व विधायक भंवर बलाई, गिड़ा सरपंच पूनमाराम चौधरी, जिला ससिव हंसराज गोदारा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेंद्र कड़वासरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष रेखा चौधरी सहित अन्य ने संबोधित किया।
गुड़ामालानी . विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय पर कांग्रेस के मेरा बूथ, मेरा गौरव अभियान के तहत सम्मेलन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रशिक्षण दिया। मैला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस 137 साल पुरानी पार्टी है। उन्होंने गांधी, नेहरू व शास्त्री को याद करते हुए गरीबों के लिए कई कानून पारित करने की बात कही। पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि भाजपा झूठे वादों से जनता को भ्रमित कर रही है। पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि मैं झूठे वादों में विश्वास नहीं रखता, लेकिन जनता जनार्दन है, पर इस बार भूल मत करना। भाजपा विधायक जिस नर्मदा नहर को लेकर चुनाव लड़े वह एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई है। चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस गरीब व दलितों की पार्टी है। राजस्थान कांग्रेस कमेटी की महिला सचिव शम्मा बानो ने भाजपा के अल्पसंख्यक के साथ सौतेला व्यवहार करने की बात कही। पीसीसी मेम्बर विश्वनाथसिंह ने कहा कि बूथ लेवल पर स्थिति कमजोर है, कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना पड़ेगा। धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, पूर्व मंत्री गफूर अहमद, सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई, पीसीसी महासचिव जिला प्रभारी साबिर हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह मोहम्मद, पूर्व जिला प्रमुख बालाराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख राणा भवानीसिंह, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बलवंतसिंह चौधरी, पूर्व सरपंच कुंवर सुरेन्द्रसिंह सहित अन्य ने संबोधित किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई पुण्यतिथि
शिव . उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा नेहरू के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कई संघर्ष किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रवक्ता देरावरसिंह कोटड़ा, विधानसभा सचिव प्रवीणसिंह, खेताराम मेघवाल, राजूजोगल, निंबाराम आकली, केवलचंद, महेंद्रसिंह कोटड़ा, चेनाराम मुंगेरिया, नगाराम गर्ग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
28 May 2018 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
