
mera booth mera gaurav program organized in barmer
गडरारोड. प्रदेश कांग्रेस के तत्वाधान में चलाए जा रहे मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। पूर्व सांसद हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री अमीनखां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेहखां, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, प्रधान तेजाराम मेघवाल, शम्मा बानो आदि विशिष्ट अतिथि थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस को वापस लाने के लिए हर कार्यकर्ता को अपना बूथ मजबूत करना होगा। पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में आमजन के हित में कोई कार्य नहीं हो रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पूर्व मंत्री अमीन खां ने कहा कि किसानों की ऋण माफी की बातें महज सुनने में अच्छी लग रही हैं, धरातल पर लगभग सभी किसान इस ऋण माफी की योजना के दायरे में नही आते। कार्यक्रम में केवलचंद गोलेच्छा ने बूथ को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां, हीरालाल विश्नोई, रूपा राम धनदे, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल आदि ने संबोधित किया। युवा कांग्रेस ने गडरा रोड शिव चौराहे से लेकर डाक बंगले तक मोटरसाइकिल रैली निकाल स्वागत किया।
शिव . अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने शुक्रवार को गडरारोड स्थित डाक बंगले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करें। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस 36 कौम हितैषी है। पूर्व मंत्री अमीन खां ने कहा कि विधानसभा चुनाव जल्दी होने वाले हैं, इसीलिए कांग्रेस कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल बिश्नोई ,उमेदसिंह तंवर ,कांग्रेस प्रदेश सचिव रूपाराम मेघवाल, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, जिलाध्यक्ष फतेहखां, ब्लॉक अध्यक्ष बच्चूखां, गणपतसिंह भाटी, कांग्रेस प्रवक्ता देरावरसिंह कोटड़ा, विधानसभा सचिव प्रवीण सिंह राजपुरोहित, गुलाम मोहम्मद पंचायत समिति सदस्य, तेजाराम प्रधान गडरारोड, रमेश माहेश्वरी, उदाराम पूर्व प्रधान, नंदकिशोर मेघवाल, करणीदान झाफली, खेताराम मेघवाल सहित सैकडो़ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चौहटन . सेड़वा में शुक्रवार शाम मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। बाड़मेर जिला प्रभारी उपाध्यक्ष हीरालाल विशनोई, पूर्व सांसद हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री गफूर अहमद, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, पीसीसी सचिव समा बानों, पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, मेघाराम गढ़वीर, तेजाराम मेघवाल, सुरताराम मेघवाल, धनाऊ प्रधान भगवती मेघवाल सहित वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा कि राजस्थान में चुनावी बिगुल बजने लगा है और उसके छह महीने बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं। वक्ताओं ने भाजपा और उसके नेताओं पर झूठ की बुनियाद पर राजनीति करने और झूठे दावे और वादे कर सत्ता हासिल करने के आरोप लगाए। आयोजन में सैकड़ों ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
26 May 2018 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
