
sankalp yaatra of bsp reached baytu
बायतु. बसपा की सत्ता प्राप्त करो संकल्प यात्रा को लेकर गुरुवार को बायतु में कार्यक्रम हुआ। किशोरसिंह कानोड़ ने बताया कि 12 मई को नागौर से शुरू हुई यात्रा पार्टी के बैनर तले प्रदेश में सर्व समाज में भाईचारा बनाओ अभियान चला रही है। किशोर सिंह कानोड़ के नेतृत्व में बायतु में रैली का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता धर्मवीरसिंह अशोका ने कहा कि सत्तासीन दलों ने समाज में भाईचारा व राष्ट्रीय एकता को खतरा पहुंचाया है, उसको कायम करना ही इस रैली का मुख्य उद्देश्य है। विधायक पूर्णमल सैनी ने 2 अप्रेल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, बावजूद इसके सरकार उल्टे उन्हीं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा जेल में डाल रही है। बसपा प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने कहा कि बसपा हमेशा बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलती है। अम्बेडकर ने सर्व समाज को जीने का अधिकार दिया है। किशोरसिंह कानोड़ को बायतु विधानसभा से बसपा विधायक प्रत्याशी घोषित करने पर कानोड़ ने सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। रैली को अब्दुल अजीज गैसावत, विधायक मनोज न्यांगली, महावीर जीनगर, पर्वतसिंह महेचा आदि ने सम्बोधित किया। सवाईसिंह नवतला,बिंजलाराम भीमडा,खेमराज परिहार, हाजी खान पाटोदी, चन्द्रप्रकाश कोडेचा, आईदानराम मेघवंशी, करणसिंह कानोड़, नसीबखान नवतला, दुर्गेश लोहिया, राणाराम मकवाणा, मोहम्मद तेली, रामाराम प्रजापत, जितेंद्र वेगड़, श्रवण चौहान मौजूद रहे।
नरेगा कार्मिक हड़ताल पर,ग्रामीण परेशान
रामसर. क्षेत्र में नरेगा कार्मिक लंबे समय से हड़ताल पर होने से ग्राम पंचायतों से संबंधित कार्य प्रभावित होने से ग्रामीण परेशान है। वे ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति के चक्कर लगाने को मजबूर है। सरकार ने कई निर्माण कार्यों की वित्तीय स्वीकूति जारी कर दी है, लेकिन अपलोड नहीं होने की वजह से कार्य शुरू नहीं हो रहे हैं। कार्यों का जियो टैग भी नहीं हो रहा है, जिससे नरेगा संबंधी काम अटके हुए हैं। मस्टररोल नहीं जारी होने से मनरेगा पर मजदूरी को लेकर भी दिक्कत आ रही है।
Published on:
25 May 2018 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
