5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग से लाखों का कपड़ा जलकर राख

- नगर परिषद के पास बंद आवास व कपड़े के गोदाम में लगी आग
2 min read
Google source verification
आग से लाखों का कपड़ा जलकर राख

आग से लाखों का कपड़ा जलकर राख


बालोतरा. नगर के मालियों का बास स्थित एक कपड़े के गोदाम में दीपावली की देर रात करीब 1.30 बजे आग लग गई। संभवतया: पटाखा की चिंगारी से आग लगने से करीब दो घंटे बाद आग ने विकराल रूप7 धारण किया। पड़ोस में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने गोदाम से धुआं उठता देख सामने रह रहे गोदाम मालिक माणकलाल बालड़ व पड़ोसियों को आवाज देकर जगाया। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद सीईटीपी ट्रस्ट की दमकल को बुलाया। इस पर काफी मशक्कत के बाद सुबह 7 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। तब तक आग से करीब 80 तैयार कपड़े के थान व अन्य सामान जल गया।इधर, नगर परिषद के समीप बंद आवास में बुधवार रात को अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद नगर परिषद दमकल ने मौके पर आग को काबू किया।

ढाणी में आग से घरेलू सामान जलकर राख

कल्याणपुर. ग्वालनाडा के भीलों की ढ़ाणी में रहवासी ढ़ाणी में बुधवार रात्रि को आग लगने से घरेलू सामन जलकर राख हो गया। उदाराम पुत्र सोनाराम भील की रहवासी ढ़ाणी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख ग्रामीण मौके पर पंहुचे और रेत व पानी से आग पर काबू पाया। तब तक बिस्तर, अनाज, कपड़े, चारपाई, नगदी सहित घरेलु सामन जलकर राख हो गया। पूर्व सरपंच सुखाराम, काछबराम, जेठाराम, पपाराम, बाबूराम, भैराराम सहित ग्रामीणों ने पीडि़त की मदद की।

आग लगने से इमारती लकड़ी खाक

समदड़ी. क्षेत्र के रातड़ी गांव में दीपावली के दिन बुधवार को रहवासी घर में अचानक आग लगने से घर में रखी इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार हिम्मतसिंह पुत्र शैतानसिंह के रहवासी घर में दीपावली के दिन अचानक आग लग गई। आग से घर में रखी इमारती जल गई। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका फर्द तैयार की। आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। निसं.