5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां अधिकारियों को लताड़ते हुए बोले विधायक लोगों को लूटाओ मत, मंत्री के सामने धरना दे दूंगा

राजस्थान में यहां अधिकारियों को लताड़ते हुए बोले विधायक लोगों को लूटाओ मत, मंत्री के सामने धरना दे दूंगा
less than 1 minute read
Google source verification
Barmer

राजस्थान में यहां अधिकारियों को लताड़ते हुए बोले विधायक लोगों को लूटाओ मत, मंत्री के सामने धरना दे दूंगा

बाड़मेर।

पंचायत समिति बाड़मेर के सभागार में सोमवार को हुई साधारण बैठक प्रधान पुष्पा देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिजली-पानी के मुद्दों पर गहमागहमी बनी। जनप्रतिनिधियों ने दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत रुपए लेकर कनेक्शन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दो पास-पास के घरों में रुपए देने वालों के कनेक्शन हो गए, लेकिन दूसरे को पोल भी नहीं मिला।

इस पर विधायक मेवाराम जैन ने डिस्कॉम के अधिकारियों से कहा कि आप लोगों को लूटाओ मत, गलत काम जल्द बंद नहीं किए तो वे ग्रामीणों के साथ मंत्री के सामने धरने पर बैठ जाएंगे। इस पर अधीशासी अभियंता भैराराम ने कहा कि वे इस मामले की जांच करवाएंगे तो विधायक ने कहा कि आपकी जांचें कैसी होती और कैसे होती है हमें पता है। इस दौरान उन्होंने एक अधिकारी का नाम भी लिया और कहा कि आगे से कोई शिकायत आई तो किसी को घर भी जाना पड़ सकता है।

पेयजल समस्या को लेकर भी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गांवों में कई जीएलआर चार माह से तो कई चार वर्षों से सूख पड़े हैं। पेयजल लाइनों में जगह-जगह अवैध कनेक्शन की भरमार है, लेकिन अधिकारी कभी बाहर भी नहीं निकलते। कई जगह ट्यूबवेल चालू करने वाला नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को टैंकर मंगवाने पड़ते हैं।

इस पर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सरकार ने आपको गाड़ी दे रखी है तो उसे लेकर फील्ड में भी जाइए। कहीं किसी सामान की जरूरत हो तो उसे विधायक फंड से स्वीकृत कर दिया जाएगा।