4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक ने कहा-राज बदल गया, ढर्रा बदलो

- पंचायत समिति की बैठक में बिजली-पानी के मुद्दे छाये रहे
2 min read
Google source verification
विधायक ने कहा-राज बदल गया, ढर्रा बदलो

विधायक ने कहा-राज बदल गया, ढर्रा बदलो


कल्याणपुर पत्रिका. कस्बे के अटल सेवा केन्द्र में गुरुवार को पंचायत समिति की साधारण बैठक प्रधान हरिसिंह उमरलाई की अध्यक्षता में हुई।विधायक मदन प्रजापत ने जनप्रतिनिधियों की समस्याओं एवं अधिकारियों के ढीले रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अधिकारी पुराना ढर्ऱा बदल लें। राज बदल गया है। जनसेवक बन कर काम करें

पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्रसिंह थोब ने अकाल राहत शिविर, चारा डिपो खोलने, थोब क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक नियुक्ति करने की बात कही। गुमान सिंह राजपुरोहित ने दर्जियों की ढ़ाणी को विद्युत लाइन से जोडऩे, पंचायत के टेण्डर खोलने, पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन हटाने का मुद्दा उठाया। अनिल जैन ने मण्डली में क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल, ओमाराम कोरणा ने सदस्यों के बैठक भत्ता भुगतान एवं समय पर साधारण बैठक करने, सन्तोष कड़वासरा ने थूम्बली क्षेत्र में पेयजल एवं चारा डिपो खोलने की मांग रखी। आईदानराम ने रोड़वा में क्षतिग्रस्त उपस्वास्थ्य केन्द्र की मरम्मत, जिला परिषद सदस्य ओम भाटिया ने उमरलाई में अनियमित पेयजल आपूर्ति, कोरणा सरपंच ने पालापुरा पेयजल लाइन को दुरस्त करने की बात कही। अराबा सरपंच नरपतसिंह राजपुरोहित ने बांंिकया वास पेयजल लाइन दुरुस्त करवाने, बीएलओ को हटाने, अराबा पुरोहितान विद्यालय भूमि आवंटन का मुद्दा रखा। मूल की ढ़ाणी सरपंच ओमाराम पटेल ने उपस्वास्थ्य केन्द्र निर्माण, ओपजी की ढ़ाणी विद्युत लाइन बदलने, पेयजल आपूर्ति को लेकर कार्रवाई की मांग की। ढ़ाणी सांखला सरपंच ने लाइन मैन को हटाने, सरवड़ी सरपंच ने क्षतिग्रस्त सीसीरोड़, सीवरेज लाइन निर्माण व वंचित लोगों को पेयजल कनेक्शन, कांक राला सरपंच वगता राम प्रजापत ने विरधाणियों की ढ़ाणी सड़क की मांग की। उप खण्ड अधिकारी अनिल मेहला ने कहा कि सभी विभाग समय पर अपना कार्य प्राथमिकता से करें। प्रधान हरिसिंह उमरलाई ने समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए आभार व्यक्त किया। विकास अधिकारी किशनसिंह ने कार्यवाही का पठन किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग