4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार्जिंग के दौरान मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट, झोंपा जला

मोबाइल की बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया
2 min read
Google source verification
Mobile battery blast during charging

Mobile battery blast during charging

शिव. ग्राम पंचायत बलाई के राजस्व गांव जोरानाडा में शुक्रवार शाम चार्ज में लगे एक मोबाइल की बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया। इससे झौंपे में भी आग लग तथा उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया।

ग्रामीण नूर मोहम्मद के अनुसार गांव के कासम खान पुत्र मादल खां मुसलमान के झोंपे में एक कंपनी का फोन चार्ज लगा हुआ था। बैटरी फटन से परिसर में आग लग गई। इससे झोंप में रखा सामान जल गया। आस-पास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़े...

अनियंत्रित कार सड़क से उतरी

शिव. ग्राम पंचायत मनिहारी सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर शुक्रवार सुबह गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इससे चालक को मामूली चोटें आई वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र निवासी एक परिवार के सदस्य जैसलमेर से नाकोड़ा की ओर जा रहे थे।

मनिहारी सरहद में हाइवे पर अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़मक से नीचे उतर गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को स्थानीय थाने रखवाया तथा परिवार के सदस्यों को भी शिव लाए।

अवैध शराब जब्त

बाड़मेर. जिले के गुड़ामालानी व चौहटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने 17 बोतल शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार गुड़ामालानी के मोजा ढीमड़ी में हेमाराम पुत्र रूपाराम जाट निवासी सउओं की बेरी धोरीमन्ना के कब्जा से 12 बोतल शराब जब्त कर मामला दर्ज किया। एेसे ही चौहटन के धर्मपुरी फांटा के पास गुलाबसिंह राजपूत निवासी चौहटन के कब्जे से 5 बोतल हथकडी शराब बरामद की।

युवाओं को मिलेगा कृषि प्रशिक्षण

बाड़मेर. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत केवीके श्योर दांता में युवाओं को कृषि उद्योगों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र दांता प्रभारी शंकरलाल कांटवा ने बताया कि केन्द्र की ओर से जनवरी 2019 में 'सहायक उद्यानिकी' तथा 'कृषि प्रसार सेवा प्रदाता' विषय पर 21 दिवसीय दो प्रषिक्षण दिया जाएगा।

सहायक उद्यानिकी के लिए शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास है तथा कृषि प्रसार सेवा प्रदाता के लिये 12वीं पास है। दोनों प्रशिक्षणों में प्राथमिकता के आधार पर 20-20 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। इसका प्रमाण पत्र विभिन्न स्तरों पर उपयोगी साबित हो सकता है। इच्छुक युवा 5 जनवरी तक नाम दर्ज करवा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग