
Mock drill : Police raid rioters, Action gun fired
बाड़मेर. हमारी मांगें पूरी करो, पूरी करो, पूरी करो की आवाज से पुलिस लाइन ग्राउंड़ गूंज उठा। इस दौरान पुलिस के जवानों ने उपद्रवियों की मांगों को सुनने के लिए सफेद झंड़ा दिखा वार्ता की अपील की, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने पुलिस की टुकड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
पुलिस ने चेतावनी देते हुए 12 बोर पंप एक्शन गन से जमीन पर फायर किए। फायर के दौरान जमीन से टकराने के बाद छर्रे जब उपद्र्रवियों के लगे तो सभी भागते नजर आएं। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग भी किया। यह नजारा बुधवार को पुलिस की मॉक ड्रिल के दौरान नजर आया।
जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के नेतृत्व में आयोजित मॉक ड्रिल में जवानों को भीड़ को हटाने का प्रशिक्षण दिया गया।
उग्र प्रदर्शन आदि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलवा परेड कर निपटने तरीके बताए गए। इस दौरान आधुनिक हथियार व 12 बोर पंप एक्शन गन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली सहित कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
Published on:
07 Feb 2019 02:06 pm
