5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में मोदी की रैली के बाद बदला माहौल, मतदाता उत्साहित

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Modi's rally after Barmer changed, voter enthusiasm

Modi's rally after Barmer changed, voter enthusiasm

बाड़मेर में मोदी की रैली के बाद बदला माहौल, मतदाता उत्साहित
बाड़मेर. सरहदी क्षेत्र बाड़मेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद चुनावी माहौल अब नजर आने लगा है। सुस्त नजर आ रहा लोकसभा चुनाव में मोदी की रैली ने जैसा जोश भर दिया है। मतदाता काफी उत्साहित है। मतदान के दिन का अब बेसब्री से इंतजार है।
मोदी की रैली के बाद यह देखने में आ रहा है कि कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। वहीं मतदाता भी मोदी को लेकर काफी उत्साहित है। मोदी बाड़मेर जिले में इससे पहले तीन बार आए थे। लेकिन मुख्यालय पहली बार आए। यहां आदर्श स्टेडियम की रैली में खासकर युवा मतदाताओं में प्रधानमंत्री मोदी का काफी क्रेज दिखा। एक झलक पाने को वे काफी उत्सुक थे। रैली के बाद मतदाताओं का रूख जाना तो उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मजबूत होना चाहिए, इससे आपके देश की ताकत नजर आती है। विश्व पटल पर हमारी बात मजबूती से रखने वाला ही देश को अच्छे से चला सकते हैं।