6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather alert…थार में मानसून फिर सक्रिय, बाड़मेर में 25 मिनट में 10 एमएम बरसात

-झूमकर बरसे बादल, गांव से शहर तक बारिश -गर्मी और उमस से मिली कुछ राहत-22 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी

less than 1 minute read
Google source verification
weather alert...थार में मानसून फिर सक्रिय, बाड़मेर में 25 मिनट में 10 एमएम बरसात

weather alert...थार में मानसून फिर सक्रिय, बाड़मेर में 25 मिनट में 10 एमएम बरसात

बाड़मेर. थार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिले में कई स्थानों पर बादल झूमकर बरसे। बाड़मेर में रात करीब 8 बजे तूफानी हवा के साथ बरसात शुरू हुई। करीब 25 मिनट तक पानी बरसा। इसके बाद भी हल्की बारिश जारी रही। बारिश से काफी दिनों से गर्मी और उमस से बेहाल आमजन को राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने रात्रि 8.15 बजे तात्कालिक चेतावनी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया। विभाग ने बाड़मेर में रात 8.30 बजे तक 10 एमएम बरसात दर्ज की है।बाड़मेर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद घने बादल छाए और बारिश की उम्मीद बंधी। इस बीच रात में बरसात का दौर शुरू हुआ। तेज बरसात से सडक़ों पर पानी भर गया। इस दौरान घर जा रहे लोग जरूर परेशान हुए। सडक़ों पर जमा पानी के कारण दुपहिया बंद हो गए। कई लोग बरसात रुकने का इंतजार करते दिखे। वहीं बरसात शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

सडक़ों पर जमा पानी, सिणधरी रोड पर खतरा बढ़ा

शहर की सडक़ों पर बरसात के चलते पानी जमा हो गया। कई सडक़ों पर एक-एक फीट तक पानी बरसात कम होने के बाद भी बहता रहा। शहर की सिणधरी रोड बरसात होते ही लोगों के लिए परेशानी बन गई। यहां पर पिछले काफी दिनों से सडक़ के एक तरफ गंदा पानी भरा हुआ है। अब बरसात के बाद तो यहां से निकलना खतरों भरा हो गया है।

आगे क्या...

मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक भारी बरसात, वज्रपात की चेतावनी जारी की है। यलो अलर्ट के चलते जिले में कई स्थानों पर भारी बरसात की आशंका है। इस दौरान तापमान में कमी आएगी। आगामी कुछ दिनों तक बादल-बरसात की गतिविधियां बनी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग