
Monthly meeting of BSF and Pak Rangers
बाड़मेर. बीएसएफ भारत और विंग कमांडर पाकिस्तान की कमांडेंट स्तर की मासिक बैठक गुरुवार को पाकिस्तान सीमा में जीरों चौकी पर हुई।
भारत से बीएसएफ 151 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रदीप कुमार शर्मा व पांच अन्य अधिकारी तथा पाकिस्तान की ओर सेे लेफ्टिनेंट कर्नल मुहम्मद वकार नवाजिश के साथ पांच अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में दोनों देशों की ओर से साझा पेट्रोलिंग पर चर्चा हुई। मानसिक विक्षिप्त और आवारा मवेशी के पाकिस्तान की ओर से प्रवेश पर भारत ने मुद्दा उठाया।
बैठक करीब पांच घंटे तक चली। भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30बजे अधिकारी पाकिस्तान सीमा में गए जो दोपहर 3: 30 बजे लौटे।
ये भी पढ़े...
सर्दी चमकी, आमजन व किसानों के चेहरे खिले
बालोतरा. लंबे इंतजार के बाद चमकी सर्दी से किसानों के चेहरे खिल उठे हंै, वहीं आमजन भी इसका लुत्फ उठाने में जुटे हैं। शहर व क्षेत्र में चल रही गोठों में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। सर्दी चमकने से खाने के शौकिनों की मौज बन पड़ी है।
कई लोग दिनभर स्वेटर, जैकेट सहित अन्य ऊनी कपड़ों में नजर आ रहे हैं। गर्मियों के दौरान लोग सूती व हल्के कपड़े ही पहनते हैं।
इन दिनों घरों में भी दाल-गाजर का हलुवा, दाल पकौड़े, हल्दी सब्जी, लहसून चटनी, दूध-जलेबी-फीणी आदि व्यंजनों का दौर चल रहा है। शहर, कस्बों व गांवों में युवा गोठों का आयोजन कर खूब चटकारे ले रहे हैं। इससे हर तरफ रौनक नजर आ रही है।
शहीद छगनलाल मेघवाल बलिदान दिवस कल
बालोतरा. नगर में शहीद छगनलाल मेघवाल स्मारक विकास संस्थान बालोतरा एवं नगर परिषद् बालोतरा की ओर से शनिवार को शहीद छगनलाल मेघवाल का 47 वां बलिदान दिवस मनाया जाएगा।
संस्थान महासचिव भट्टराज बारूपाल ने बताया कि इसमें शहर, क्षेत्र से बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भाग लेंगे।
Updated on:
14 Dec 2018 06:59 pm
Published on:
14 Dec 2018 06:59 pm
