4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

43 डिग्री तापमान, थार में रेकार्ड मतदान, 73 प्रतिशत से अधिक मतदाता पहुंचे बूथों पर

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
More than 73 percent of voters in 43 degree temperature booths

More than 73 percent of voters in 43 degree temperature booths

43 डिग्री तापमान, थार में रेकार्ड मतदान, 73 प्रतिशत से अधिक मतदाता पहुंचे बूथों पर

-प्रदेश में सबसे अधिक मतदान बाड़मेर में-गर्मी में भी मतदान का जोश रहा बरकरार-चिलचिलाती धूप में भी घरों से निकले लोग

बाड़मेर. थार के मतदाताओं ने इस बार भी लोकसभा चुनाव में नई इबारत लिखी है। प्रदेश की 25 सीटों में से 13 के लिए सोमवार को हुए चुनाव में थार के मतदाता सबसे आगे रहे हैं। मतदान का प्रतिशत 73.32 फीसदी रहा। जबकि पिछली बार यह 72.56 प्रतिशत था। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाता घरों से निकले और वोट किया।
इस बार पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में सबसे अधिक उत्साह देखा गया। वे सुबह 7 बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। लोकतंत्र के यज्ञ में वोट की आहुति देने में बुजुर्ग व पुरुष तथा महिलाएं भी पीछे नहीं रहते हुए अपनी भागीदारी निभाई।

दोपहर तक 50 फीसदी से अधिक मतदान
गर्मी के कारण लोग सुबह जल्दी मतदान को पहुंचे। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 50 फीसदी से अधिक मतदान हो गया। यह इस बात का संकेत है कि लोग मतदान को लेकर जागरूक हैं। कई लोग ऐसे भी थे जो बीमार हैं, चिकित्सक ने बेड रेस्ट की सलाह दी। फिर भी मतदान के लिए बूथों पर पहुंचे।

43 डिग्री तापमान पर मतदान का जोश भारी
थार में सुबह सूर्योदय के बाद लू का कहर शुरू हो गया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े मतदाताओं को रोक नहीं पाए। मुंह पर स्कार्फ और सिर पर कपड़ा ढककर मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। बाड़मेर में अधिकतम तामपान 43.5 डिग्री रहा। लेकिन मतदाताओं का जोश पारे पर भारी रहा।

फस्र्ट टाइम वोटर में जबरदस्त उत्साह
पहली बार मतदान करने वालों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मतदान करने के बाद सेल्फी विद इंक का भी खूब क्रेज रहा। सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वहीं मतदान के बाद स्नेहा, गीता, हीरा व प्रिया ने भी परिवार के साथ पहली बार वोट के अनुभव भी बांटे।

परिवार व दोस्तों के साथ पहुंचे
बाड़मेर में कई लोग ऐसे भी हैं जो एकसाथ मतदान करने जाते हैं। इनमें अस्सी साल की मंदोदरी देवी अपनी पुत्री व पुत्रवधू के साथ आई। दोस्त हितेश और हरीश भी साथ-साथ आए। वहीं कुलदीप व उनकी पत्नी प्रेमलता ने बताया कि एकसाथ मतदान करने जाते हैं। पिछले 15 सालों में जितने भी चुनाव हुए, हमने एक साथ मतदान किया। वहीं 80 साल की समदा ने परिजन के सहयोग से बाड़मेर के आदर्श बूथ पर मतदान किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग