4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल्याणपुर के जोधपुर नजदीक, कार्मिक हर दिन करते अप-डाउन

- समय पर नहीं पहुंचते कार्यालय, जाने में भी दिखाते जल्दी, आमजन परेशान - पत्रिका टीम ने विभिन्न कार्यालयों के जाने हाल
2 min read
Google source verification
Most of the officers do not live at the headquarters

Most of the officers do not live at the headquarters

कल्याणपुर. जोधपुर से कस्बे कल्याणपुर के नजदीक होने पर कर्मचारियों की मौज बन पड़ी है। कर्मचारी सुविधा अनुसार आते व अपनी मर्जी के अनुसार घर को रवाना होते हैं। अधिकांश अधिकारी भी मुख्यालय पर नहीं रहते हैं। इस पर वे भी कर्मचारियों को टोकाटोकी तक नहीं करते हैं। शुक्रवार को कस्बे के कई सरकारी कार्यालयों के पत्रिका टीम ने हाल जाने। अधिकांश अधिकारी, कर्मचारी नदारद मिले।

पंचायत समिति कार्यालय -

सुबह 9.33 बजे पंचायत समिति कार्यालय में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। कार्यरत 27 कार्मिकों से मात्र तीन जने ही उपस्थित मिले। विकास अधिकारी, सहायक अभियन्ता, तीन पंचायत प्रचार अधिकारी, लेखाधिकारी, सात कनिष्ठ तकनीकी सहायक, चार कनिष्ठ लिपिक, दो लेखा सहायक, दो सूचना सहायक, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, चार सविंदाकर्मी अनुपस्थित थे। कार्यालय में एक पंचायत प्रचार अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी , संविदाकर्मी ही उपस्थित थे।

सीडीपीओ कार्यालय-

सुबह 9.35 बजे महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां एक संविदाकर्मी व एक सुपरवाइजर कार्य करते हुए मिले। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, दो सुपरवाइजर, एक लेखाधिकारी, एक वरिष्ठ लिपिक अनुपस्थित थे।
अटल सेवा केन्द्र-

अटल सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। सुबह 9.52 बजे तक केन्द्र पर ताले लगे हुए थे। कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था।

और इधर...

एडीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण

बालोतरा. नगर के राउमावि गांधीपुरा का शुक्रवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जेतमालसिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कार्मिक उपस्थित मिले। सिंह ने प्रधानाचार्यव शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रधानाचार्या शीतल चौहान ने विद्यालय समस्याओं से अवगत करवाया। इस पर उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। व्याख्याता यशवंतसिंह, वरिष्ठ लिपिक सुनील वैष्णव ने नोडल सम्बंधित कार्यों व प्रेमसिंह राजपुरोहित ने नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण संबंधित जानकारी दी।

निरीक्षण कर दिए निर्देश

समदड़ी. ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी देवकुमार चौधरी ने शुक्रवार को सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व दूध वितरण योजना का अवलोकन किया। बीईईओ चौधरी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोदों का बाड़ा का निरीक्षण किया। दूध गुणवता की जांच की।

इसमें गुणवत्ता सही पाई गई। शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। छात्रों से शिक्षण व्यवस्था के बारे में चर्चा की। संस्थाप्रधान ज्योति चौधरी ने विद्यालय गतिविधियों की जानकारी दी। महेशनगर विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आरपी रतनलाल राणावत मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग