जसोल. कस्बे में कई परिवार एक तरफ जहां नियमों को ताक में रख विद्युत मोटर लगा पानी की चोरी कर रहे हैं तो नलों पर टोंटी नहीं लगा पानी की बर्बादी भी कर रहे हैं। यह स्थिति लम्बे समय से होने के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इसके चलते कस्बे की अधिकांश आबादी को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा। अधिकारी यह जानते हैं, लेकिन वे कार्रवाई करने की बात कहते हैं, करते नहीं। एेसे में मोटर लगा पानी की चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा।