4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूटा गतिरोध, उठाया शव, बाल अपचारी निरुद्ध, जानिए पूरी खबर

- नाबालिग से दुष्कर्म व कुंड में शव मिलने का मामला- परिजन ने तीन अन्य पर भी लगाया आरोप, दूसरे पक्ष ने बताया निर्दोष  
2 min read
Google source verification
barmer news

barmer news

बायतु/बाड़मेर. क्षेत्र के चवा गांव में दो दिन पूर्व एक किशोरी के साथ दुष्कर्म औरउसका शव कुंड में मिलने के मामले में लगातार समझाइश के उपरांत परिजन ने चौबीस घंटे बाद सोमवार शाम को सहमति बनने पर शव उठाया। इससे पहले किशोरी के परिजन की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया। बाद में परिजन ने मामले में और भी आरोपियों के सम्मिलित होने की आशंका पर पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी से शव उठाने से इनकार कर दिया।

बायतु थानाधिकारी अरूण कुमार समझाइश के प्रयास करते रहे। सोमवार सुबह किशोरी के परिजन के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग बायतु सीएचसी परिसर मे एकत्र हुए और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने उनके बताए लोगों में से एक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद समझाइश का दौर चला और आखिरकार शाम पांच बजे शव उठाने पर सहमति बनी। इधर, बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र में दुष्कर्म एवं तथाकथित हत्या के मामले में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।

बेगुनाहों को नहीं फंसाया जाए
इस मामले में दूसरे पक्ष के लोग भी पुलिस थाने पहुंचे और कहा कि बाल अपचारी के अलावा जो तीन नाम दिए गए हैं, वे निर्दोष हैं। उनको नहीं फंसाया जाए और पुलिस निष्पक्ष जांच करे। खेताराम के नेतृत्व मे लोगों ने पुलिस उप अधीक्षक सुभाष खोजा को ज्ञापन सौंपा।

बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश
बाड़मेर. बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र में दुष्कर्म एवं तथाकथित हत्या के मामले में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुवेर्दी ने नाबालिग का शव मिलने तथा तथाकथित दुष्कर्म होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया गया है। साथ ही आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग