5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाक बॉर्डर के पास इस गांव में युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या

- रामसर थाना क्षेत्र के मेकरनवाला गांव में वारदात
2 min read
Google source verification
Murder of young man in Barmer

Murder of young man in Barmer

बाड़मेर. भारत-पाक बॉर्डर सीमा स्थित रामसर थाना क्षेत्र के मेकरन वाला गांव में शनिवार सुबह बदमाशों ने लाठियों से पीट-पीट कर युवक का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को उठाकर नजदीक सूनसान स्थित ढाणी में फेंक दिया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर रामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने बताया कि मेकरन वाला निवासी खेताराम (24) पुत्र चतराराम खेत में ईंट भट्टे पर काम कर रहा था। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसे घर पर बुलाया। इसके बाद लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। संदेह के आधार पर आठ जनों को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद क्षेत्र मे तनाव की स्थिति हो गई। सभवत: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है।

नामजद हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि मेकरनवाला निवासी गोरधनराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आठ जनों को दस्तयाब कर हिरासत में लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच पड़ताल कर रही है।

समाज में आक्रोश, एकत्रित हुए लोग
वारदात की सूचना के बाद मौके पर समाज के सैकड़ो लोग एकत्रित हो गई। यहां उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना गिराब, गडरारोड़, चौहटन, रामसर, बिजराड़ सहित कंट्रोल रूम का जाप्ता तैनात किया। वारदात की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, चौहटन पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्र प्रजापत सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सूचना मिलने पर गिराब थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा, गडरारोड कमलकिशोर, बिजराड़ थाना हंसाराम सहित पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यवस्था को संभाले रखा।