11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में पुलिस नहीं दुकानदार लगाते हैं पहरा, क्यों पढि़ए पूरा समाचार

पूरे शहर की पुलिस गश्त दो सिपाहियों केभरोसे
less than 1 minute read
Google source verification
इस शहर में पुलिस नहीं दुकानदार लगाते हैं पहरा, क्यों पढि़ए पूरा समाचार

इस शहर में पुलिस नहीं दुकानदार लगाते हैं पहरा, क्यों पढि़ए पूरा समाचार

पत्रिका अलर्ट-3.30 से 4.30
ब्लर्ब- दीपोत्सव के दिनों में करोड़ों का सामान बाजार में पहुंच गया है और दिन से ज्यादा व्यापारियों को रात को इसकी रखवाली की फिक्र है। व्यापारी दुकानों में रात को पहरा देने और सोने की नौबत में है। सुरक्षा को लेकर पुलिस पर भरोसा तो है लेकिन पुलिस गश्त यहां नजर नहीं आती। पत्रिका टीम ने रात को पुलिस गश्त की स्थिति देखी मुख्य बाजार में दो सिपाही एक जगह नजर आए। दिनदहाड़े लूट और चोंरियो ंकी घटनाओं से भयभीत हुए बाजार के लोग जरूर रात को जाग रहे है।

धर्मवीर दवे
बालोतरा.

वर्ष के बड़े त्यौहार दीपावली पर छोटी, बड़ी दुकानें, शोरूम सामान से भरे पड़े हैं। इनमें करोड़ों का सामान भरा है। सर्दी की शुरूआत हो चुकी हैं। इस पर चोरियां होने को लेकर व्यापारी तो आमजन डरा सहमा है। शनिवार तड़के पत्रिका संवाददाता ने प्रमुख स्थानों पर नजर रखी लेकिन यहां पुलिस नदारद नजर आई।
शनिवार तड़के 3.30 बजे शहर के कचहरी रोड, गौर का चौक, मुख्य बाजार, पनघट रोड, ईलोजी बाजार, सर्राफा बाजार, हनुवंत सराय, खेड़ रोड, कुम्हारों का चौक, पुराना बस स्टेण्ड, क्षत्रियों का मोर्चा, नाहटा रोड आदि स्थानों पर नजर रखीा। एक घंटे में सर्राफा बाजार में दो जने गश्त करते दिखाई दिए। शेष सभी जगह पुलिस के जवान नदारद दिखाई दिए। बाजार में दो-तीन दुकानदार दीपावली पर्व को लेकर दुकानों की सफाई करते मिले। पूछने पर बताया कि एक-डेढ़ घंटे पहले उन्होंने पुलिस की गाड़ी व कुछ जवानों को बाजार में गश्त करते देखा था, इसके बाद वे नजर नहीं आए। सुबह 4.30 बजे पुलिस थाना के बाहर गश्त में लगने वाली पुलिस गाड़ी खड़ी मिली। इसमें कोई जवान नहीं था।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग