11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंगोली से मतदाताओं को किया जागरूक

मतदाताओं को मताधिकार के लिए जागरूक करने को लेकर पिंक सप्ताह के तहत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आंगनबाड़ी महिला कर्मियों ने रंगोली बनाई
less than 1 minute read
Google source verification
रंगोली से मतदाताओं को किया जागरूक

रंगोली से मतदाताओं को किया जागरूक

समदड़ी ञ्च पत्रिका. मतदाताओं को मताधिकार के लिए जागरूक करने को लेकर पिंक सप्ताह के तहत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आंगनबाड़ी महिला कर्मियों ने रंगोली बनाई। पंचायत समिति समदड़ी के आगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनाक्षी व्यास, संतोष जीनगर, पूर्णा व्यास, मधु व्यास, पुष्पा परिहार, दुर्गा देवी अवस्थी ने रंगोली सजाकर मतदाताओं को जागरूक किया। राखी, ख्ण्डप, मजल में भी रंगोली बनाकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। पर्यवेक्षक भीमाराम बारूपाल, सरपंच दुर्गदाससिंह, प्रधानाचार्य नारायणराम गर्ग ने ग्रामीणों को इवीएम व वीवीपेट के बारे में जानकारी दी।
समदड़ी स्टेशन.

रेलवे स्टेशन क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर शनिवार को रेलवे स्टेशन के बाहर रंगोली बनाई। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कनु शर्मा, सरपंच रविंद्र सिंह जाट ने उपस्थित जनों से मतदान करने की अपील की।
पादरू. कस्बे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार व बस स्टैण्ड पर शनिवार को रंगोली बनाकर आमजन से मतदान दिवस पर मतदान करने की अपील की। इसके महत्व की जानकारी दी।

रंगोली बना दी मतदान के महत्व की जानकारी

सिवाना. कस्बे के तहसील परिसर के पास शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आमजन को मतदान को लेकर प्रेरित करने के लिए रंगोली बनाई। कार्यकर्ताओं ने कई तरह की आकर्षक रंगोलियां बनाई। राहगीरों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए मतदान करने की अपील की। इस अवसर उपखण्ड अधिकारी अंजुम ताहीर शम्मा, तहसीलदार कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी रामावतार शर्मा, बीइइओ हनुमान राम चौधरी मौजूद थे। निप्र.

ईवीएम व वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण

पाटोदी. पंचायत समिति पाटोदी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पंचायतीराज के अधिकारियों, कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपेट प्रशिक्षण दिया। विकास अधिकारी हरफूल सिंह चौधरी, नायब तहसीलदार सवाई सिंह कुमावत ने प्रशिक्षकों को मत दान प्रकिया की जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी घेवर चन्द प्रजापत, लेखाधिकारी आदू राम चौधरी, पीईओ महावीर प्रसाद मौजूद थे। एलएमटी घेवर सिंह राजपुरोहित ने प्रशिक्षण दिया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग