
nagar parikrama got out at bishala and gagriya
बाड़मेर. निकटवर्ती बिशाला में रविवार को अधिक मास में नगर परिक्रमा का आयोजन हुआ। गणेश सोनी ने बताया कि अलसुबह गांव के ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के चामुंडा माता मंदिर के दर्शनों के बाद परिक्रमा प्रारम्भ हुई जो कि गोशाला, वांकल माता मंदिर होते हुए शिव मंदिर पहुंची। विश्राम स्थल पर निम्बगिरी महाराज के सानिध्य में अधिक मास कथा श्रवण किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने हरजस गाए। शाम को बिशाला तालाब पर परिक्रमा का समापन हुआ। इस मौके पर कंवराजसिंह, राजेन्द्र सोनी, सुरेश जीनगर, धर्मेंद्र जांगिड़, ओमप्रकाश, ललित, भूरचंद, स्वरूप सिंह, हेमंत खत्री ने सहयोग किया।
गागरिया में हुई अधिकमास नगर परिक्रमा
रामसर .क्षेत्र के गागरिया में अधिकमास को लेकर रविवार को नगर परिक्रमा का आयोजन हुआ। नरेश माहेश्वरी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव मंदिर से सफेद आकड़ा होते हुए पूरे गांव की परिक्रमा लगाई। पुन: रामदेव मंदिर पहुंचने पर केशव ग्रुप व ग्राम वासियों ने उनके लिए शीतल पेय की व्यवस्था की। महिलाओं ने बाबा रामदेव के मंदिर में कीर्तन कर खुशहाली की कामना की। प्रसाद वितरण के बाद अधिकमास परिक्रमा का विसर्जन हुआ।
पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे
बाडमेर. भारत के प्रथम प्रधानमत्रीं पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने आजादी के बाद देश की बदहाल अर्थव्यवस्था को न केवल संभाला बल्कि कृषि व उद्योगों को बढ़ावा देकर भारत को विश्व में नई पहचान दी। पंडित नेहरू की नीतियों का परिणाम है कि आज भारत विश्व शक्ति बन रहा है। ये बात रविवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने रविवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्वांजलि कार्यक्रम में कही। जिला प्रवक्ता मुकेश जैन ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नेहरू को श्रद्वासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशचन्द्र सोलंकी, उपजिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सभापति लूणकरण बोथरा, प्रधान पुष्पा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी, महामंत्री जगजीवनराम, ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, तनसिंह महाबार, ओबीसी जिलाध्यक्ष बलवीर माली, पूर्व उपप्रमुख डालूराम चौधरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपाराम सारण, सेवादल महिला संगठक गंगादेवी चौधरी, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष आदि मौजूद रहे।
Published on:
28 May 2018 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
