
national-integration-oath-with-run-for-unity
रन फॉर यूनिटी के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ-
-जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कई आयोजन
बाडमेर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बुधवार को स्थानीय मल्लीनाथ सर्कल से टाउन हॉल तक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
एकता दौड़ के समापन पर टाउन हॉल में पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए जिला कलक्टर ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। दौड़ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी पुलिस एवं प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई।
आयोजन के तहत शाम को अंहिसा सर्कल से विवेकानन्द चौराहे तक मार्च पास्ट किया गया। राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड तथा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कलक्टर तथा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इस मौके पर कलक्टर व एसपी ने विचार व्यक्त किए।
-----------------
रंगारंग प्रस्तुति ने किया मोहित
मार्च पास्ट के बाद एनसीसी की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। देशभक्ति गीतों पर हाथों में रायफल थामे कैडेट्स ने लयबद्ध ड्रिल का प्रदर्शन कर मोहित कर दिया। विविध संस्कृति का परिचय देते हुए कैडेट्स के साथ उजास रोवर रेंजर ने ढोल की थाप पर गैर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद राजस्थानी गीत पर चरी और चाकरी के साथ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।
Updated on:
31 Oct 2018, 9:51 PM IST
Published on:
31 Oct 2018, 9:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.