5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Need for awareness of traffic rules in the general public

Need for awareness of traffic rules in the general public

आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता
दूर दराज के गांवों तक पहुंचे जानकारी

बाड़मेर . सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में आमजन तक जागरूकता संदेश पहुंचाने के लिए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा का रखें ख्याल, जीवन को बनाएं खुशहाल पोस्टर एवं पम्पलेट का विमोचन किया।
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा अभियान में भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पोस्टर्स एवं पम्पलेट से आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आएगी। जागरूकता अभियान के जरिए जिले के दूर दराज इलाकों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जाए।
60 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण
सप्ताह के दूसरे दिन डाक बंगला परिसर में वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण करने के साथ यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति को यातायात नियमों की जानकारी होना जरूरी है। वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करें तो काफी हद तक सड़क हादसों पर अंकुश लग सकता है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जिन वाहन चालकों को दृष्टि दोष है उन्हें नियमित अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान चिकित्सा विभाग के सहयोग से 60 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। परिवहन निरीक्षक सोहनलाल, परिवहन उप निरीक्षक दलपत खिंची ने यातायात नियमों के विविध पहलूओं के बारे में अवगत कराया।
चित्रकला प्रतियोगिता आज : सप्ताह के तहत बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी।