4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम से नहीं मिल रहे सौ के नए नोट, फिर वहीं नोटबंदी वाली परेशानी

- नए नोट की साइज के चलते एटीएम में करना होगा सुधार, तभी मिल पाएंगे सौ के नोट शनिवार को शहर के एटीमए रहे खाली, लोग हुए परेशान
2 min read
Google source verification
New notes not found from ATM

New notes not found from ATM

बाड़मेर. केन्द्र सरकार ने 2 वर्ष पूर्व कालेधन पर रोक लगाने के लिए पुराने नोट बंद कर नए नोट शुरू किए। इस दौरान कई महिनों तक एटीएम मशीनें बंद रही । इसके बाद नए नोट आए तो पुराने व नए नोट की साइज में अंतर होने के कारण एटीएम मशीनों में इसकी सेटिंग को बदलने में समय लगा। वर्तमान में कई बैंकों में 100 का नया नोट तो आया, लेकिन एटीएम में नए नोट की साइज नहीं होने के कारण लोगों को नया नोट नहीं मिल रहा है, जबकि बैंक में नया नोट दिया जा रहा है।

एटीएम में नहीं मिल रहे नोट-

दीपावली पर्व पर खरीददारी करने आए लोगों को एटीएम मशीनों में रुपए नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को पत्रिका टीम ने शहर के विभिन्न एटीएम पर पड़ताल की तो एटीएम में रुपए नहीं होने के कारण लोग परेशान नजर आए।

यहां पर खाली मिले एटीएम

शहर के कलक्ट्रेट, राय कॉलोनी रोड, सिटी कोतवाली के पीछे, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, प्रतापजी की प्रोल, हमीरपुरा, रैन बसेरा के पास सहित कई इलाकों में एटीएम खाली मिले।

रविवार को भी बैंकों का अवकाश रहेगा। ऐसे में एटीएम में रुपए नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। रविवार को अधिकांश लोगों के अवकाश रहने के कारण बाजार में भीड़ अधिक रहती है। बिना रुपयों के खरीददारी करनी मुश्किल होगी।

मॉनटरिंग नहीं होने से दिक्कत

सम्बधित बैंकों के एटीएम खाली रहने से आमजन को हो रही परेशानी के बावजूद भी बैंक अधिकारियों की मॉनिटरिंग नहीं है। ऐसे में बिना रुपयों के कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

अधिकांश एटीएम खाली

शहर के अधिकांश एटीएम में रुपए नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
दामोदर कुमार

कैश भरना चाहिए

दीपावली पर्व पर कई लोग बाहर से भी आए है, उनको बिना रुपयों के अधिक परेशानी हो रही है।
गजेन्द्र कुमार

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग