5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Election 2018-पत्रिका पल-पल की खबर, कहां कैसा माहौल, जानिए हमारे संवाददाताओं से

राजस्थान पत्रिका अपने डिजिटल माध्यम से आपको पल- पल अपडेट रखेगा
2 min read
Google source verification
पत्रिका पल-पल की खबर, कहां कैसा माहौल, जानिए हमारे संवाददाताओं से

पत्रिका पल-पल की खबर, कहां कैसा माहौल, जानिए हमारे संवाददाताओं से

बाड़मेर पत्रिका.
राजस्थान पत्रिका अपने डिजिटल माध्यम से आपको पल- पल अपडेट रखेगा। जानिए हमारे संवाददाताओं से कहां इस वक्त कैसा माहौल है और कितना हो रहा है मतदान। सुबह की पहली खबर।

सीमावती गडरारोड़ से भीखभारती गोस्वामी ने बताया कि पहली किरण के साथ ही मतदाताओं की कतार थार में लगनी शुरू हो चुकी है। प्रत्याशी खुद दौडऩे शुरू हुए है तो कार्यकर्ताओं ने एक-एक वोटर्स को जगाना शुरू कर दिया है। थार में वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। यहां सुबह 78 लोगों की कतार लग गई थी।
पुलिस लाइन बूथ से मूलाराम सारण ने बताया कि यहां पर वीवीपेट मशीन दस दस मिनट देरी से शुरू हुई। यहां पर पुलिस लाइन के परिवारों सहित आसपास के मौहल्लों के लोग अलसुबह ही पहुंच गए है। यहां सुबह 54 लोग कतार में लग चुके है।यहां पर सुबह आठ बजे ही मतदान शुरू हो गया है।

बालोतरा राजेन्द्रसिंह विक्टर- प्रत्याशी अमराराम चौधरी बूथ संख्या मौहल्ला में राजस्व मंत्री और प्रत्याशी अमराराम चौधरी ने गांधीपुरा स्कूल में मतदान किया है। इस बूथ पर 56 लोग कतार में खड़े हुए थे।
ओम माली वार्ड संख्या 40 से

वार्ड संख्या 40 के बूथ पर ओम माली मौजूद रहे। ओम का कहना है कि मतदान को लेकर उत्साह बना हुआ है। यहां पर विधायक मेवाराम जैन वोट डालने को पहुंच गए और उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
देरासर से भवानीसिंह राठौड़

देरासर गांव पहुंचे भवानीङ्क्षसह राठौड़ का कहना है कि गांव में सुबह 7.30 बजे ही वोटर्स मतदान केन्द्रों के आगे पहुंच गए है और यहां पर माहौल उत्साह का बना हुआ है। यहां पर लोगों ने कहा कि यह उनके लिए किसी पर्व से कम नहीं है।
प्रशासन हो गया है पांवों पर

जिला कलक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते और एडीएम राकेश कुमार अलसुबह चार बजे से ही काम पर लग गए है। राकेशकुमार ने बताया कि 2194 मतदान केन्द्रोंं पर मशीनें शुरू हो चुकी है और कार्य सुगमता से शुरू हो गया है। लोगों में मतदान केा लेकर उत्साह बना हुआ है।