4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रातभर हाथ से काटे टिकट, अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आंखों में कटी रात

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Night in the eyes of travelers at international railway station

Night in the eyes of travelers at international railway station

रातभर हाथ से काटे टिकट, अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आंखों में कटी रात
गडरारोड. भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार लिंक एक्सप्रेस शनिवार को 11 घंटे की देरी से मुनाबाव से जोधपुर रवाना हुई। निर्धारित समय अनुसार ट्रेन को शनिवार शाम 7 बजे जोधपुर रवाना होना था, लेकिन बीएसएनएल नेटवर्क ठप होने से रविवार सुबह 6.05 बजे रवाना की गई। सर्वर डाउन हो जाने से स्टेशन पर टिकट सहित सभी ऑनलाइन कार्य बाधित हो गए। यात्रियों के टिकट भी मैन्युअल बनाने पड़े। बीएसएनएल नेटवर्क में खराबी के कारण यात्रियों को लम्बे समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। तेज सर्दी में यात्री ठिठुरते रहे। करीब 11 घंटे बाद सभी जांच व अन्य कार्य पूरे करने के बाद रेल को दूसरे दिन रविवार सुबह जोधपुर के रवाना किया गया। शनिवार को पाक से 552 यात्री आए और भार से 501 गए।
जोधपुर से लेनी पड़ी विशेष अनुमतिनेटवर्क ठप हो जाने से ऑनलाइन कार्य बंद हो गए। यात्रियों को मुनाबाव से जोधपुर तक के लिए टिकट लेना होता है। लेकिन कम्यूटर बंद होने पर सुरक्षा कारणों के चलते जोधपुर से विशेष अनुमति मिलने के बाद यात्रियों को मैन्युअल टिकट जारी किए गए।
शिकायत के बावजूद नहीं सुधार
रेल अधिकारियों का कहना है कि थार एक्सप्रेस के संचालन के दिन अक्सर सर्वर डाउन रहता है। जिससे काफी परेशानी होती है। ट्रेन संचालन के दिन बीएसएनल कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। लेकिन पीछे से तकनीकी खराबी बता दी जाती है। विभाग के जिला अधिकारियों को कई बार रेलवे की ओर से अवगत कराने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नेटवर्क है समस्या
सीमा क्षेत्र में निजी कंपनियों के नेटवर्क पर रोक है। केवल बीएसएनएल की सेवाएं यहां पर मिलती है। बीएसएनएल नेटवर्क में आए दिन समस्या रहती है। इसके कारण क्षेत्र में बीएसएफ, कस्टम, रेलवे, पुलिस व अन्य एजेंसियों का काम बाधित हो जाता है।
मैन्युअल बनाए टिकट
&शनिवार को सर्वर डाउन के कारण ऑनलाइन टिकट नहीं बनाए जा सके। जोधपुर से विशेष अनुमति के बाद मैन्युअल टिकट बनाए गए। जिसकी वजह से 11 घंटे विलंब से थार एक्सप्रेस को रविवार प्रात: 6:05 पर रवाना किया जा सका। बनेसिंह मीणा, स्टेशन अधीक्षक मुनाबाव

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग