5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : मेहनत-गुरु और खेल का दुनिया में कोई विकल्प नहीं

भोर-2019 का समापन समारोह
less than 1 minute read
Google source verification
No choice in the world of sports

No choice in the world of sports

बाड़मेर. मेहनत-गुरु और खेल का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। ये तीनों किसी भी जीवन में संतुलन के लिए बहुत ज़रूरी है। यह बात उप वन संरक्षक विक्रम केसरी प्रधान ने एमबीसी गल्र्स कॉलेज में सोमवार को भोर-2019 के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि कॉलेज लाइफ हंसी-खुशी और मौज-मस्ती का समय होता है। इसमें अनुशासन भी जरूरी है।

कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ. हुक्माराम सुथार ने छात्राओं को प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। खेल अधिकारी देवाराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मूली चौधरी ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में वर्ष भर में खेलकूद-साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र व भोर के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।

छात्रसंघ अध्यक्ष नेमी चौधरी ने विश्वास दिलाया कि छात्र-हित के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उपाध्यक्ष भारती माहेश्वरी ने छात्राओं के विभिन्न गतिविधियों में बेहद उत्साह पूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। महासचिव प्रियंका खोरवाल ने आभार व संचालन मुकेश पचौरी ने किया।