
No small age Prwane o Babosa .......
छोटी सी उम्र नहीं परवाणे ओ बाबोसा.......
- शिकायत हुई कम, सोशल मीडिया की नजर
- तत्काल रुकवाए जाएंगे बाल विवाह
बाड़मेर पत्रिका.
सीमांत बाड़मेर जिले में लिंगानुपात बढऩे के साथ ही अब एक अच्छी खबर है कि बाल विवाह भी अब कम होने लगे है। बालविवाह की शिकायतों पर गौर करें तो इस साल महज 02 शिकायतें ही प्रशासन को मिली है। इसमें जांच में आधार कार्ड में उम्र सही पाए जाने के बाद पुलिस संतुष्ट हुई है। बालविवाह को लेकर पिछले सालों में 18 से 34 शिकायतें हुई है।
2001 से 2011 के दशक में हुए बालविवाह
2001 से 2011 की रिपोर्ट पर गौर करें तो 9059 बालक-बालिकाओं के विवाह 9 साल से कम की उम्र में हुए। इसमें 2530 बालक और 5427 बालिकाएं शामिल थी। 10 से 14म्र में 43304 बाल विवाह हुए। बाल विवाह को लेकर तमाम पाबंदियों के बावजूद यह स्थिति रही।
14 से 17 की उम्र में होने लगी है शादियां
अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में 40 से 50 हजार शादियां 14 से 17 साल की उम्र में एक दशक में हो रही है। इन शादियों को लेकर प्रशासनिक अमला भी कड़ी कार्यवाही नहीं कर रहा है। हालांकि वर्ष 2014 में तात्कालिक जिला कलक्टर ने विवाह कार्ड में दूल्हे दुल्हन की जन्मतिथि अंकित करने का आदेश किया था लेकिन इसकी पालना कोई नहीं कर रहा है।
विवाह की औसत आयु में बदलाव
2001 से 2011 तक विवाह की औसत आयु भी 14 साल थी जो अब 16 साल मानी जा रही है। विवाह की औसत आयु में बढ़ोतरी का मतलब ही 14 साल से कम उम्र में शादियां कम होना है।
वर्ष प्राप्त शिकायतें
2013- 22
2014-28
2015-34
2016-26
2017-18
2019-02
चाइल्ड हैल्प लाइन-1098
बाल विवाह से संबंधित जानकारी इस टोल फ्री नंबर पर दें तत्काल इस पर कार्यवाही की जाएगी
कंट्रोल रूम- 100
पुलिस कंट्रोल रूम के इस नंबर पर पुलिस की जवाबदेही रहेगी, कॉल करने वाले की जानकारी गोपनीय रहेगी
बला विवाह नियंत्रक- 1077
बाल विवाह के लिए विशेष नंबर 1077 रहेगा,जहां पर कॉल करते ही पुलिस व प्रशासन को रिपोर्ट की जाएगी
नियंत्रण कक्ष- 222226
प्रशासनस के नियंत्रण कक्ष 222226 पर प्राप्त शिकायतें तत्काल जिला कलक्टर को पे्रषित की जाएगी
तत्काल जानकारी दें
अक्षय तृतीया पर्व है। इस दिन बाल विवाह का गुनाह न करें न करने दें। इसके लिए प्रशासन सजग है, ग्रामीण भी पूर्ण सजगता बरतें। तुरंत जानकारी दें और बाल विवाह न होने दें।- हिमांशु गुप्ता जिला कलक्टर
Published on:
07 May 2019 11:36 am
