
Nomination for Assembly Elections in barmer
- पचपदरा विधानसभा से अब तक 25 नामांकन पत्र उठाए
बालोतरा. विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया शुरु हुए तीन दिन बीत गए है, लेकिन अब तक पचपदरा विधानसभा से एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नही किया। पचपदरा विधानसभा के लिए अब तक 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र उठाए है। बुधवार को तीसरे दिन 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र उठाए है। सिवाना में अब 34 उम्मीदवारों ने 57 नामांकन पत्र उठाए है। सिवाना में बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
बुधवार को बालोतरा उपखंड अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में पूरे दिन लोगों की आवाजाही रही। कार्यालय में नामांकन पत्र लेने के लिए उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधि आ जा रहे थे। कार्यालय में कार्मिक चुनावी कामकाज को लेकर काफी व्यस्त नजर आए। बालोतरा रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से बुधवार को खुशालाराम, उम्मेदसिंह अराबा, अनिल जैन मंडली, नाथूराम पचपदरा, हस्तीमल बालोतरा, घनश्याम खारवाल, हितेन्द्रसिंह टापरा, देवाराम बुड़ीवाड़ा ने नामांकन पत्र उठाए है।
सिवाना. सिवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी अंजुम ताहिर शम्मा के समक्ष दाखिल किए। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जबराराम प्रजापत, निर्दलीय उम्मीदवार विजयसिंह राखी, निर्दलीय उम्मीदवार पारसाराम प्रजापत ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दिन 13 जनों ने 21 नामांकन पत्र उठाए है। अब तक 34 जनों ने 57 आवेदन प्राप्त उठाए है।
Published on:
14 Nov 2018 07:21 pm
