4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली से आ गई होली, गांव में अब तक नहीं आई रोशनी, विभाग बोला-चल रहा काम

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Not been light in the village so far, Department work uttered-running

Not been light in the village so far, Department work uttered-running

250 परिवारों को बिजली का इंतजार : सिणधरी के चम्पा भाखरी का मामला
दीपावली से आ गई होली, गांव में अब तक नहीं आई रोशनी, विभाग बोला-चल रहा काम
काम की गति धीमी

बाड़मेर . सिणधरी तहसील की ग्राम पंचायत करना के राजस्व गांव चम्पा भाखरी में आजादी के बाद से लोगों को बिजली का इंतजार है। पंडित दीनदयाल योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने के दावे की यहां पर पोल खुल रही है। डिस्कॉम की ओर से आनन-फानन में गांव में काम शुरू किया तो ग्रामीणों को दीपावली तक रोशनी की उम्मीद जगी। लेकिन अब एक माह बाद होली आने वाली है पर दूर तक बिजली की उम्मीद नहीं दिखती है।
सम्बधित ठेकेदार की ओर से गांव में विद्युत पोल लगाने का काम लगभग 5 माह पहले शुरू कर दिया गया। काम की गति धीमी होने के कारण अभी तक पोल लगने बाकी हैं। इसके चलते बिजली की उम्मीदों पर तुषारापात होता नजर आ रहा है।
अंधेरे में पढ़़ाई व खाना पकाने की मजबूरी... गांव में बिजली नहीं आने के कारण विद्यार्थियों को रात में चिमनी की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ती है। महिलाओं को अंधेरे में खाना बनाने के साथ अन्य काम करने पड़ते हैं। मोबाइल चार्ज के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है।

सम्बधित ठेकेदार की ओर से गांव में विद्युत पोल लगाने का काम लगभग 5 माह पहले शुरू कर दिया गया। काम की गति धीमी होने के कारण अभी तक पोल लगने बाकी हैं। इसके चलते बिजली की उम्मीदों पर तुषारापात होता नजर आ रहा है।
&चल रहा है काम : चम्पा भाखरी में काम चल रहा है। विद्युत पोल समय पर नहीं आने के कारण देरी हुई है। अब एक माह में गांव में बिजली आ जाएगी।
आशीष जैन, कनिष्ठ अभियंता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, सिणधरी ब्लॉक

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग