4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोषाहार सप्लायर के गोदाम की जांच पूरी, 39 क्विंटल कम मिला गेहूं, घपले की आशंका

-चावल का स्टॉक मिला 17 क्विंटल ज्यादा-संयुक्त टीम की जांच पूरी, पोषाहार के गेहूं की कालाबाजारी का मामला
2 min read
Google source verification
Lockdown : A list of food grains sent to the MP-MLA

Lockdown : A list of food grains sent to the MP-MLA

बाड़मेर. धोरीमन्ना में पोषाहार के गेहूं की कालाबाजारी के संदेह में सीज किए गए गोदाम की जांच में टीम को 400 कट्टे गेहूं के खाली मिले हैं। वहीं स्टॉक में 39 क्विंटल 20 किलो गेहूं कम मिला है।

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि गोदाम में 17 क्विंटल 28 किलो चावल स्टॉक से ज्यादा मिला। संयुक्त टीम की दो दिन चली जांच गुरुवार शाम को पूरी हो गई। शिकायत मिलने के बाद मंगलवर देर रात को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।

मिड-डे-मील के सप्लायर्स के गोदाम से गेहूं की कालाबाजारी की शिकायत पर बुधवार को शिक्षा विभाग, पुलिस, रसद व कॉपरेटिव सोसायटी की ओर से संयुक्त रूप से जांच शुरू की गई थी जो गुरुवार शाम को पूरी हो गई। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है।

सरकारी सप्लाई में आने वाले कट्टे मिले खाली

गोदाम सीज करने के बाद की गई जांच में गेहूं का स्टॉक 39 क्विंटल 20 किलो कम मिला है। इसके साथ ही यहां पर चार सौ कट्टे खाली मिले हैं। ये सभी सरकारी सप्लाई में काम आते हैं। जबकि गोदाम में खाली कट्टों की कोई जरूरत नहीं रहती है।

स्टॉक से ज्यादा मिला चावल

जांच में स्टॉक से ज्यादा चावल देख टीम के सदस्य भी चौंक गए। गोदाम में 17 क्विंटल 28 किलो चावल अधिक मिला है। टीम ने रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है, लेकिन यह चावल कहां से गोदाम में पहुंचा, इसकी जांच करवाई जाएगी।

कट्टे सिलने की मशीन मिली

संयुक्त टीम को गोदाम से कट्टे सिलने की एक मशीन भी मिली है। जबकि यहां पहुंचने वाले कट्टे पहले से ही पैक होते हैं। जिनमें मिड-डे-मील का पोषाहार आता है और उनको सीधे ही संबंधित स्कूल में भेज दिया जाता है। टीम ने कट्टे सिलने की मशीन का जब्त कर लिया है।

जोधपुर में पकड़ा गया था गेहूं से भरा ट्रेलर

जोधपुर की बोरानाडा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर बाड़मेर से आ रहे गेहूं से भरे ट्रेलर को रोककर पूछताछ की थी। ट्रेलर में 341 कट्टे गेहूं के भरे मिले थे। पूछताछ में चालक व खलासी ने बताया कि उन्होंने यह गेहूं धोरीमन्ना के एक गोदाम से भरा तथा जोधपुर में एक फैक्ट्री में खाली करना था।

लेकिन जब पुलिस ने संबंधित फैक्ट्री संचालक को पूछा तो उसने ऐसे किसी ट्रेलर और गेहूं की जानकारी से ही मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गेहूं से भरा ट्रेलर जब्त कर चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। अभी दोनों पुलिस की गिरफ्त में है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग