5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्य मार्ग से बसों का संचालन, हर दिन परेशानी का सबब

छतरियों का मोर्चा के पास सड़क पर खड़ी रहती निजी व रोडवेज बसे
2 min read
Google source verification
मुख्य मार्ग से बसों का संचालन, हर दिन परेशानी का सबब

मुख्य मार्ग से बसों का संचालन, हर दिन परेशानी का सबब

-
बालोतरा.

नगर के लूनी नदी रपट मार्ग पर यात्रियों के इंतजार में घंटों बसें बीच मार्ग खड़ी रहती है, इस पर बायपास से आवागमन को लेकर हर दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन उपखंड व नगर परिषद प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

नगर के छतरियों का मोर्चा से पूर्व में रोडवेज व निजी बसें संचालित होती थी। व्यस्ततम सड़क से इनके संचालन पर यातायात व्यवस्था हरदम प्रभावित होती थी। इससे लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती, वहीं हादसे होते। इसके समाधान के लिए नगर परिषद ने लूनी नदी के किनारे रपट कम बायपास बनाया। यहीं से बसें संचालन करने का निर्णय लिया। तब से निजी बसें यहां से संचालित होती है। प्रतिदिन सिवाना, जालोर, सिणधरी, गुड़ामालानी, सांचोर, अहमदाबाद आदि स्थानों के लिए दो दर्जन से अधिक निजी बसें संचालित होती है। सुबह से देर रात तक यहां से बसों का संचालन होने पर हरदम यात्रियों की भीड़ रहती है। अधिकाधिक सवारियों को बसों में सवार करने को लेकर चालक, रवानगी से एक घंटे पूर्व ही मार्ग किनारे बस खड़ी कर देते हैं। एक बस की रवानगी से पूर्व अन्य बस चालक यहां अपनी बस खड़ी कर देते हैं। इनके इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में खोमचे खड़े होने पर मार्ग में जाम लग जाता है। इस पर बायपास से शहर में प्रवेश करने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार बस संचालक व अन्य वाहन चालक आपस में उलस पड़ते हैं। लंबे समय से बिगड़ी व्यवस्था पर आमजन में रोष है। परेशान लोग अनेक बार उपखंड प्रशासन व नगर परिषद प्रशासन को समस्याओं से अवगत करवाकर समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं करने से आमजन में रोष है।
छतरियों का मोर्चा पर सवारियों को बिठाने के चक्कर में सड़क के बीचोंबीच रोडवेज की बसें खड़ी रहती है।