6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घड़ोई चारणान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

- 25 को मिला स्वर्ण पदक -वक्ताओं ने कहा- मेधावी प्रतिभाओं को मिले प्रोत्साहन व आर्थिक मदद
2 min read
Google source verification
घड़ोई चारणान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

घड़ोई चारणान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

कल्याणपुर. क्षेत्र के घड़ोई चारणान में रविवार को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवा अभिप्रेरणा शिविर का आयोजन हुआ।

जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल के पंवार ने कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत एवं लगन से अपने लक्ष्य को निधारित कर आगे बढऩा चाहिए। व्याख्याता गुणेशाराम बुनकर ने कहा कि हम सभी को मिलकर समाज में आर्थिक रूप से कमजोर मेघावी प्रतिभाओं की मदद करनी चाहिए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हुकमाराम मेघवाल, डूंगर कॉलेज बीकानेर के सहायक प्रोफेसर डॉ. देवाराम जयपाल, फूलचंद केपी, प्रधानाचार्य सुरेश डांगी, व्याख्याता सूर्यप्रकाश मकवाना, गोविन्दराम देवपाल, टीकमाराम पूनड़, पूर्व सरपंच नेनूराम देरिया, मनीष, सीमा बुनकर ने समाज सुधार के सुझाव दिए। अतिथियों ने कहा कि जब तक समाज की प्रतिभाओं का प्रोत्साहन नहीं मिलेगा तब तक समाज तरक्की नहीं कर सकता। एक प्रतिभा न केवल खुद को साबित करती है, वह दूसरों के लिए प्रेरणा का काम भी करती है।

समाज कें आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की एक प्रतिभाएं एेसी हैं, जिनको आर्थिक संबंल और सहीं मार्ग दर्शन मिले तो वे आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन कर सकत है। हमारे समाज के आर्थिक रूप से संबंल परिवार उनको आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाएं और उनकी मदद के साथ मार्गदर्शन करें। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम हुआ, जिसमें अतिथियों का समाज की ओर से साफा पहना व माल्यार्पण कर बहुमान किया गया। समाज की प्रतिभाओं को अव्वल रहने पर बधाई देते हुए हौसला अफजाई की गई।

कार्यक्रम में 25 प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक देकर बहुमान किया गया। इस अवसर पर छाछरलाई सरपंच कन्हैयालाल, ग्राम विकास अधिकारी अलाराम बारूपाल, सेजाराम घड़ोई, अणदाराम धर्मसर, दीपाराम अराबा, केशाराम जोया, बाबूलाल जास्ती, नवल किशोर पंवार, बीजाराम गुगरवाल, हरचन्दराम जयपाल, शंकरलाल भील, मदननाथ कालबेलिया, दूदाराम मकवाना, गोविन्दराम, तिलोक वालियाण मौजूद थे।

संचालन तेजराज भाटी व मगराज कोरना ने किया। भोमाराम बोस ने आभार ज्ञापित किया।