
Organizing fagotsav program in Barmer
बाड़मेर. शहर के राय कॉलोनी स्थित राधा कृष्णन मंदिर में रविवार को ढाट माहश्ेवरी समाज की ओर से फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष वीणा पनपालिया ने बताया कि इस दौरान पदमनी, अनुसुईया, गीता, जानकी, चंद्रकांता, सुशीला ने होली गीतो की प्रस्तुति दी।
मीना राठी व काव्या राठी ने भगवान कृष्ण व राधा की झांकी सजाई। कार्यक्रम में वीणा राठी, ज्योति, कविता, कंचन, अर्चना, पिंकी, कौशल्या, ऊषा, मीनाक्षी, मीना, ममता आदि मौजूद रहे। महिला मंडल कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ।
इसी प्रकार शहर के स्टेशन रोड स्थित मुकुंद मंदिर में फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुशीला मुथा व शोभा मुंदडा ने बताया कि इस दौरान महिला मंडल ने आज बृज में होली रे रसिया, खेलो जी खेलो मोहे संग होली खेलो भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सुधा ड़ागरा, सुमन, मंजु, विद्या, संतोष, भगवती, इंदु, सुमन आदि मौजूद रहे।
Published on:
17 Mar 2019 09:29 pm
