
Organizing fairs in promoting folk culture is commendable
बालोतरा. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर व नेहरू यूथ कल्चरल एण्ड वेलफेयर सोसायटी बालोतरा ने बाबा रामदेव मंदिर बिठूजा में गेर मेले का आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
तहसीलदार पचपदरा के नरेश सोनी, जिला परिवहन अधिकारी भगवानाराम गहलोत, शिक्षाविद सालगराम परिहार ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के मेले का आयोजन बेहतर प्रयास है। इससे कला को बढ़ावा व कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं आपसी प्रेम भाव बढ़ता है।
कार्यक्रम संयोजक उकाराम परिहार ने बताया किकीटनोद की बाल गेर ने सफेद आंगी, बिठूजा के लाल आंगी गेर, माजीवाला जसोल सहित तेरह दलों के कलाकारों ने गेर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। लोक कलाकार खमा देवी एंड पार्टी ने नृत्य प्रस्तुत किया । इस अवसर पर रामचंद्र प्रजापत, गणपत प्रजापत, पुखराज भाटी, राधेश्याम, शंकर लाल, रमेश, लक्ष्मण, भावना, डिंपल, वर्षा आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़े...
गेर नृत्य का आयोजन जारी
बालोतरा. नगर के रेलवे फाटक के समीप घांची समाज की ओर से गेर नृत्य का आयोजन जारी है। रात नौ बजे प्रारंभ होने वाला नृत्य देर रात तक जारी रहता है। फागुणी गीतों पर कलाकार घंटों नृत्य करते हैं। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां मौजूद रहते हैं। इससे नगर में मेला सा माहौल है।
कनाना शीतला सप्तमी मेला आज
बालोतरा. कनाना में बुधवार को शीतला सप्तमी का वार्षिक मेला आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र भर से हजारों श्रद्धालु भाग लेकर मां शीतला का पूजन करेंगे। गेर दल नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां देंगे।
मेले में आस पास के गांवों के गेर दल के कलाकार डांडियां गेर नृत्य की प्रस्तुती देंगे। मेला आयोजन कमेटी की ओर से इन्हें पुरुस्कृत किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगे हैं।
वहीं मंगलवार शाम तक विभिन्न प्रकार की सैकड़ों दुकानें लगी। सरपंच सीमाकंवर राजपुरोहित ने बताया कि मेला आयोजन की समस्त प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
गेर नृत्य देखने उमड़ रहे लोग
जसोल. स्थानीय कन्हैयालाल मंदिर में मालाणी सांस्कृतिक कला केन्द्र के तत्वावधान में होली फाग महोत्सव का आयोजन जारी है। इसमें हर दिन बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। केन्द्र सचिव पारसमल माली ने बताया कि हर रात आठ बजे मंदिर में पूजा अर्चना कर कलाकार गेर नृत्य प्रारंभ करते हैं।
इसके बाद देर रात तक नृत्य करते हैं। इसे देखने कस्बे व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग देखने उमड़ते हैं। संस्था अध्यक्ष मुलाराम, उपाध्यक्ष भगवानराम पालीवाल, खेलमंत्री सरदारमल माली, लालाराम ,मुलतान आदि व्यवस्थाओं में सहयोग दे रहे हैं।
Published on:
27 Mar 2019 01:59 pm
