2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pachpadra Refinery: राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन के लिए तैयार, PM मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट

PM Modi Rajasthan visit: पश्चिमी राजस्थान की बहुप्रतीक्षित पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण को लेकर तैयारियां लगभर पूरी हो चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे पचपदरा पहुंचकर रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे
2 min read
Google source verification
Pachpadra Refinery

पचपदरा ​रिफाइनरी के बाहर लगे पीएम मोदी के कटआउट। फोटो: पत्रिका

बालोतरा। पश्चिमी राजस्थान की बहुप्रतीक्षित पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण को लेकर तैयारियां लगभर पूरी हो चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे पचपदरा पहुंचकर रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे और करीब दो घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहने के बाद दोपहर 2 बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे। हालांकि प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर पहलू की माइक्रो प्लानिंग की जा चुकी है। वहीं गुरुवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तैयारियों का जायजा लेने पचपदरा पहुंचेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। इसके अलावा 3 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रिफाइनरी पहुंचकर तैयारियों की अंतिम समीक्षा करेंगे तथा उनका रात्रि विश्राम जोधपुर में प्रस्तावित है।

सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

रिफाइनरी परिसर में इन दिनों प्रशासनिक अधिकारियों का लगातार जमावड़ा लगा हुआ है। समारोह में अब केवल दो दिन शेष रहने के कारण सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां, पुलिस एवं प्रशासन संयुक्त रूप से कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार सुरक्षा कारणों से समारोह में सीमित संख्या में लोगों को प्रवेश दिया जाएगा और कार्यक्रम स्थल पर लगभग पांच हजार लोगों की उपस्थिति रहेगी। समारोह का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय सहित जिलेभर के गांवों और शहरों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा, ताकि आमजन इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन सकें।

एक दिन में लगेंगे 2.51 लाख पौधे

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को पर्यावरण संरक्षण के जनअभियान से जोड़ते हुए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 2 लाख 51 हजार पौधों के पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 500 पौधे लगाए जाएंगे, जबकि नगर निकाय क्षेत्रों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, पंचायत परिसरों एवं चारागाह भूमि पर भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग कर उसकी निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान में विभिन्न विभागों के साथ जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश

लोकार्पण समारोह के साथ प्रदेश सरकार ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी। योजना के अनुसार मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पचपदरा से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी तक साइकिल रैली में भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर ई-वाहनों और साइकिलों के लिए ग्रीन पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से पौधरोपण अभियान में भागीदारी निभाने, लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग