8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : आज भी बेटी का विवाह भारत में करने से नहीं हिचकते पाकिस्तानी लोग, जानें वजह

पाकिस्तान में बसे हिन्दू परिवारों को भारत पर इतना भरोसा है कि वे अपनी बेटियों का ब्याह आज भी यहां बसे परिवारों में कर रहे है। वे पाकिस्तान से यहां वीजा पर आकर शादियां करते है या फिर दूल्हे पाकिस्तान पहुंचकर दुल्हन ला रहे है।

2 min read
Google source verification
pak daughters marry

बाड़मेर। पाकिस्तान में बसे हिन्दू परिवारों को भारत पर इतना भरोसा है कि वे अपनी बेटियों का ब्याह आज भी यहां बसे परिवारों में कर रहे है। वे पाकिस्तान से यहां वीजा पर आकर शादियां करते है या फिर दूल्हे पाकिस्तान पहुंचकर दुल्हन ला रहे है। पिता का घर ही नहीं वतन छोड़कर आने वाली इन बेटियों को यह भी इल्म है कि वे शादी बाद वापिस पीहर जा पाएंगी या नहीं, यह दोनों देशों के बनते-बिगड़ते रिश्तों पर निर्भर है।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश 1947 में आजाद हुए। भारत ने 26 जनवरी 1949 को बने भारत के संविधान ने भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारियों की रक्षा की और उनके कर्त्तव्य भी बनाए। उधर, पाकिस्तान में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन आम बात है। अल्पसंख्यक हिन्दू, सिक्ख और ईसाइ परिवारों के लिए तो अब अत्याचार सहना नियती बनने लगा है। ऐसे दौर में पाकिस्तान में बसे हिन्दू परिवारों का भरोसा भारत में और भी प्रगाढ़ है। वे खुद तो भारत आकर नहीं बस पा रहे है लेकिन जैसे ही परिवार की बेटी के सुख का चुनना होता है वे भारत पर भरोसा करते है। अपनी बेटी का ब्याह भारत में कर रहे है।

दलित बेटियों के लिए जीना मुश्किल

पाकिस्तान में दलित परिवारों की बेटियों के लिए कई इलाकों में जीना मुश्किल हो गया है। धर्मांतरण का दबाव बनने लगा है। अपहरण होने लगे हैं। सयानी बेटी होने पर माता-पिता के सामने मुश्किलें हैं। ये परिवार भी अब भारत में ही आकर अपनी बेटियों का विवाह करना चाहते हैं। मुश्किल यह है कि इन गरीब परिवारों के लिए भारत आने का आसान रास्ता मुनाबाव बंद है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं ने सुनाई ऐसी दर्दभरी कहानी, कहीं हत्या तो कहीं धर्म बदलने का बढ़ रहा दबाव

हर साल आती है पंद्रह-बीस बेटियां

सरहदी बाड़मेर-जैसलमेर में हर साल पंद्रह- बीस बेटियों की शादी राजपूत, माली, दलित व अन्य परिवारों में हो रही है। पूर्व में यहां आकर बसे रिश्तेदारों से संपर्क है। इनके जरिए पाकिस्तान में रिश्ते हो रहे हैं। शादी के बाद बहू को वीजा पर लाया जाता है। इसके बाद उसको नागरिकता मिल रही है।

पाकिस्तान में विवाह नहीं करते भारत की बेटी का

भरोसे और विश्वास को इस तरह भी समझें कि भारत से बेटी का विवाह पाकिस्तान में करने के उदाहरण नगण्य है। पाकिस्तान बसे परिवार भी इसके पक्ष में कम ही है। वे जानते हैं कि भारत में सुखी जीवन है।

भरोसा करते हैं

मेरा विवाह पाकिस्तान में हुआ। परिवार की पहले से रिश्तेदारी है। आज भी हम लोग रोटी-बेटी के रिश्ते से जुड़े हुए है। भारत पर अटूट भरोसा किया जा रहा है। यहां बेटी सुखी रहेगी यह उन्हें पता है। इस इत्मीनान के साथ भी है कि माहौल बहुत बढ़िया है।

विक्रमसिंह, बईया