4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAJASTHAN ELECTION 2018-व्यापारी बोले : बाजार के लिए बने पार्किंग, जीएसटी का हो सरलीकरण

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Parking made for the market, simplification of the GST

Parking made for the market, simplification of the GST

व्यापारी बोले : बाजार के लिए बने पार्किंग, जीएसटी का हो सरलीकरण
बाड़मेर. शहर का सबसे पुराना बाजार क्षेत्र आज भी सुविधाओं को तरस रहा है। शहर के ढाणी बाजार, जवाहर चौक व गांधी चौक तक के बाजार में व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिली हैं। इस कारण व्यापारियों के साथ आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव के समय प्रत्याशी बाजार में सुधार को लेकर वादे करते हैं फिर इसके बाद भूल जाते हैं। यही सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। आज भी समस्याएं जस की तस हैं। व्यापारी बाजार की समस्याओं के साथ जीएसटी का भी सरलीकरण चाहते हैं।
संक रा बाजार होने के कारण वाहन और परेशानी बढ़ाते हैं। इनके पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
-भभूतसिंह महेचा
जीएसटी की प्रक्रिया सरल हो तो व्यापारियों को सहूलियत मिल सकती है।
-सवाईराम
बाजार में सुबह से शाम तक सैकड़ों महिला-पुरुषों की आवाजाही रहती है। यहां टायलेट होना चाहिए। भैराराम देवासी
जहां पॉलीथिन बनती है वहां प्रतिबंध लगाना चाहिए। इससे पॉलीथिन बाजार तक पहुंचेंगी ही नहीं। -दीपक बंसल
बाजार में भारी वाहनों के आने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर नियंत्रण होना चाहिए।-हनुमानदास
बाजार में समय पर सफाई होनी चाहिए। जिससे व्यापारियों के साथ आमजन को सहूलियत मिले।
-ओमप्रकाश गुप्ता
संकरे बाजार में बिजली के तारों का जाल फैला है। तारों को भूमिगत करवाना चाहिए।
-घनश्याम अवस्थी
बाजार में बेआसरा पशुओं के जमावड़े से परेशान होते हंै। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। -नरेश कुमार
बाजार की व्यवस्थाओं को सुधारने के प्रयास नहीं दिखते हैं। सरकारों को इसके लिए योजना बनानी चाहिए।
-प्रकाश जैन
व्यापारियों की मांगे
जवाहर चौक से गांधी चौक तक वन- वे
वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान हो तय
महिला व पुरुषों के लिए टायलेट
जीएसटी का सरलीकरण होना चाहिए
बाजार में नियमित हो सफाई
बिजली के तार होने चाहिए भूमिगत
बाजार से हटाएं बेआसरा पशु
पुराने बाजार में व्यापारियों व आमजन को लेकर सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता है। -मुकेश माहेश्वरी

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग