
महत्वपूर्ण सड़क का बूरा हाल, जनप्रतिनिधि भी नहीं दे रहे ध्यान
-
बालोतरा.
प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की घोर अनदेखी पर स्टेट हाईवे 66 के सिवाना-कल्याणपुर तक की स्थिति दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम सी हो रखी है। नियमानुसार चार वर्ष पूर्व इस मार्ग का नवीनीकरण किया जाना था, लेकिन प्रदेश सरकार के इसे पीपीपी मॉडल योजना में शामिल करने पर यह कार्य अटक गया। इस अवधि में मार्ग का न नवीनीकरण हुआ और ना ही विस्तारीकरण किया। बीते वर्षों में क्षेत्र में वाहनों की बढ़ी संख्या पर यातायात दबाब कई गुणा अधिक बढ़ा है, इस पर खस्ताहाल सड़क और क्षतिग्रस्त हो रही है । इसका खामियाजा उन लोगों को उठाना पड़ रहा है जो इस मार्ग से यात्रा करते हैं।
सिंगल सड़क के स्टेट हाईवे मार्ग की चौड़ाई 3.66 से 3.75 मीटर है। नियमों के अनुसार निर्माण के प्रत्येक सात वर्ष बाद इसका नवीनीकरण किया जाना चाहिए। 2006 में किए नवीनीकरण के बाद सात वर्ष बाद 2013 में दुबारा इसका नवीनीकरण किया जाना था, लेकिन प्रदेश सरकार ने मार्ग का नवीनीकरण नहीं करते हुए इसे पीपीपी मॉडल योजना में शामिल किया। इसके साथ ही डबल लेन में बनाने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया, लेकिन इसके बाद न तो पीपीपी मॉडल में निर्माण शुरू हुआ और ना ही स्टेट हाईवे नियमों के अनुसार नवीनीकरण किया गया।
नवीनीकरण की उम्मीद, प्रस्ताव भिजवाया- पीपीपी मॉडल में डबल लाइन में मार्ग के निर्माण को लेकर अनुमानित 41 करोड़ 60 लाख रुपए की जरूरत है। इससे 7 मीटर दूरी में मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है। महंगे खर्च पर न तो सरकार ओर ना ही कोई निजी कंपनी इसके निर्माण में रुचि ले रही है। जनप्रतिनिधि भी पुरजोर पैरवी नहीं कर रहे हैं।
31 किमी तक टूटी है सड़क- जानकारी अनुसार 51 किमी दूरी की इस सड़क में से 20 किलोमीटर रोड सही व शेष क्षतिग्रस्त है। 31 किलोमीटर सड़क के नवीनीकरण के लिए 7 करोड़ 75 लाख रुपए की जरूरत रहती है।
जनता की जुबानी-
सिवाना-समदड़ी-कल्याणपुर मार्ग बहुत ही महत्वपूर्ण है। खस्ताहाल सड़क पर आवागमन में परेशानी होती है। मरम्मत करवाएं। - घेवरराम धूणिया
सरकार मार्ग का विस्तारीकरण नहीं करना चाहती है नवीनीकरण तो जरूर करवाएं। इसके अभाव में हादसे घटित हो रहे हैं। अनदेखी भारी पड़ रही है। - अरविंद दवे
Published on:
2 Dec 2017, 11:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.