
बालोतरा. उपखण्ड कार्यालय मे ज्ञापन सौपते ब्राह्मण समाज के लोग।
जनता पानी की समस्या से त्रस्त, जलापूर्ति सुधारने की मांग
बालोतरा. भाजपा नगर मण्डल ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप नगर में बिगड़ी पेयजल आपूर्ति सुधारने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान,सभापति सुमित्रा जैन,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य गोविंद सिंह कालूडी,नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी विवेक व्यास को ज्ञापन सौंपा।
बताया कि नगर में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। इसे लेकर विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने पर वे ठीक से न बात करते है ना उन्हें उचित जवाब देते हैं। रटे रटाए जवाब देते हैं। बालोतरा की जनता पानी की समस्या से त्रस्त है। मोल महंगा पानी खरीदकर जरूरतें पूरी करनी पड़ रही है। अधिकारियों की लापरवाही से जनता त्रस्त हैं।उन्होंने उचित कार्यवाही कर व्यवस्था सुधारने की मांग की। उपखंड अधिकारी ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। शहर महामंत्री कमलेश ढेलड़िया ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पारसमल भंडारी,जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल,पार्षद हनुमान पालीवाल, पुष्पराज चोपड़ा, नगराज प्रजापत,महेश परमार,महावीर माली,हीरालाल गोयल,हनुमान घांची ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत,शहर उपाध्यक्ष अंबादान रावल मौजूद थे।
Published on:
18 Oct 2022 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
