
आकाश में देखा धुंआ तो सहमे लोग फिर पता चला मिग क्रेश हो गया
बाड़मेर. बाड़मेर जिले के उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन से नियमित उड़ान पर निकला मिग भुरटिया गांव के निकट क्रेश हो गया। मिग विमान का पायलट खेत में सुरक्षित मिला। वहीं, मिग क्रेश होने से एक खेत में ढाणी व चारा जलने की जानकारी है। घटन की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।वहीं, वायुसेना के अधिकारी, जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम उत्तरलाई से नियमित अभ्यास को लेकर मिग ने उड़ान भरी और कुछ देर बाद ही करीब करीब साढ़े पांच बजे विमान क्रेश हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आकाश धुआं उठता देखा और विमान को गिरते देखा। इसके बाद आसपास से लोग दौड़ कर पहुंचे। विमान नीचे गिरते ही टूकड़े हो गए और कल पुर्जों से लगी आग के कारण एक ढाणी और उसके रखा चारा कलाल जल गए। विमान का पायलट खेत में सुरक्षित मिला।
विमान क्रेश की जानकारी मिलते पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो आसपास से लोगों की भीड़ भी पहुंच गई। घटना की सूचना के बाद उत्तरलाई वायुसेना से अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इधर जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने भी घटना स्थल पर पहुंचे।
Published on:
25 Aug 2021 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
