5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PTET Exam : जिले के 54 केंद्रों पर रविवार को पीईटी की परीक्षा होगी

44 केंद्र बाड़मेर में बनाए 10 सेंटर बालोतरा में
less than 1 minute read
Google source verification
PET will be examined on Saturday in 54 centers of district

PET will be examined on Saturday in 54 centers of district

फैक्ट फाइल

बाड़मेर. राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर की ओर से पीटीइटी परीक्षा 12 मई को होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

प्रशिक्षण में जिला पर्यवेक्षक महेश रचयिता ने बताया परीक्षा के लिए अभ्यर्थी केवल काला और नीला पेन तथा एडमिट कार्ड साथ लेकर आएंगे। मोबाइल, कैलकुलेटर आदि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर रोक रहेगी।

प्रवेश पत्र के साथ सरकार द्वारा जारी एक अन्य पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसके अभाव में केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे रहेगी।

प्रशिक्षण में दी उपयोगी जानकारी

पीटीइटी एवं प्रीबीए.बीएड, प्रीबीएससी बी.एड.परीक्षा के लिए प्रशिक्षण का विशेष सत्र एमबीसी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ।

परीक्षा जिला समन्वयक डॉ. हुक्माराम सुथार ने बताया कि जिले के बाड़मेर में 44 और बालोतरा में 10 केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा में 10806 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे। इसमें 8786 परीक्षार्थी पीटीइटी के हैं। इसमें 8786 परीक्षार्थी पीटीइटी के हैं।