6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड़ताल…दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल-डीजल नहीं मिला, भटकते रहे वाहन चालक

-दोपहर 12 बजे के बाद पेट्रोल के साथ पम्प शुरू होते ही लगी लाइन-मांगों को लेकर पम्प संचालकों की हड़ताल, अब दिवाली तक टाली

less than 1 minute read
Google source verification
हड़ताल...दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल-डीजल नहीं मिला, भटकते रह वाहन चालक

हड़ताल...दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल-डीजल नहीं मिला, भटकते रह वाहन चालक

बाड़मेर. पेट्रोल-डीजल पम्प संचालकों की सोमवार को हड़ताल के चलते वाहन चालकों को इंधन नहीं मिल पाया। बायो डीजल के नाम अवैध नकली आयल बैस व पैराफिर पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर पम्प संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस बीच पेट्रोल पम्प संचालकों ने दोपहर 12 बजे तक ही हड़ताल पर शामिल हुए। वहीं इस दौरान हड़ताल को समाप्त करते हुए बाड़मेर में पम्प संचालकों ने पेट्रोल-डीजल दोनों की बिक्री शुरू कर दी। इसके बाद वाहनों की लम्बी कतारें लग गई और लोगों को काफी राहत मिली।
उल्लेखनीय है कि अवैध रूप से बायो डीजल बढऩे लगा है। इसके विरोध में पम्प संचालकों ने कई बार सरकार को अवगत करवाया कि इस पर रोक लगाई जाए, जिससे पम्प के मालिकों को बिक्री का नुकसान नहंी हो। लेकिन सरकार की ओर से सुनवाई नहीं होने पर सभी पम्प संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हो गए। लेकिन वाहन चालकों की समस्याओं और दीपावली के त्योहार को देखते हुए फिलहाल हड़ताल को टाल दिया है।
हड़ताल के समर्थन में रखा बंद
बाड़मेर शहर के सुभाष चौक स्थित पेट्रोल पम्प के संचालक पारस जैन ने बताया कि हमने सोमवार दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल की बिक्री बंद रखते हुए हड़ताल का समर्थन किया। इसके बाद बिक्री शुरू कर दी गई।
हड़ताल को लेकर लोग आशंकित
हालांकि अब पम्प संचालकों ने बाड़मेर में हड़ताल को दिवाली तक टाल दिया है। इस बीच कई वाहन चालक जब पम्प फिर से दोपहर बाद शुरू हुए तो वाहनों के टैंक फुल करवा कर ले गए। उन्होंने आशंका जताई कि कल को फिर हड़ताल हो गई तो पेट्रोल कहां से भरवाएंगे। वहीं पम्प पर इंधन के लिए कतारें लगी रही।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग